स्वतंत्र आवाज़
word map

सेना के इंजीनियर्स का साइकिल अभियान

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है यह कारनामा

लेफ्टिनेंट जनरल केके अग्रवाल ने राजपथ से झंडी दिखाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 16 November 2018 01:08:42 PM

army engineers, ultra cycle expedition

सिकंदराबाद। सेना के कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स ने अपने प्लेटनियम जयंती समारोह के उपलक्ष्य में अल्ट्रा साइकिल अभियान की शुरूआत की। अल्ट्रा साइकिल अभियान 15 अगस्त को सिकंदराबाद से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस दौरान यह अभियान देश के सभी राज्यों से गुजरते हुए 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। अब तक अभियान ने 18,350 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। टीम ने अभियान का अगला चरण शुरू कर दिया है, इस दौरान वह ‘स्वर्ण चतुर्भुज’ से होकर गुजरेगा।
अल्ट्रा साइकिल अभियान का लक्ष्य है कि 5,918 किलोमीटर की दूरी कम से कम समय में तय करके नया रिकॉर्ड स्थापित करे। इसके पूर्व उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह कारनामा दर्ज कराया था। इसबार अभियान ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य तय किया है। अल्ट्रा साइकिल अभियान दल को नई दिल्ली के राजपथ से 15 नवबंर को सुबह कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल केके अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]