स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत बंद के नामपर अराजकता का नंगा नाच

'अराजकता के लिए कांग्रेस व उसके सहयोगी जिम्मेदार'

विपक्ष का भारत बंद हिंसक एवं विफल हुआ-भाजपा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 September 2018 09:52:03 PM

anarchy of anarchy in the name of bharat bandh

नई दिल्ली/ लखनऊ। भारत बंद के नामपर सारे देश और उत्तर प्रदेश में अराजकता का नंगा नाच हुआ है। विपक्ष भारत बंद के सफल होने का दावा कर रहा है, लेकिन इसकी जो सच्चाई सामने आई उसे ही आगजनी और अराजकता ही कहा जाता है, इसलिए सही मायने में भारत बंद विफल ही रहा। विपक्ष के इस तथाकथित महागठबंधन में ही भारत बंद की सफलता और विफलता को लेकर विरोधाभाषी मत सामने आ रहे हैं। भारत बंद का उद्देश्य मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों की विफलताओं को जनमानस में उजागर करना था, किंतु ऐसा न होकर विपक्ष हिंसक अराजकता पर उतर आया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने भी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के इस भारत बंद को असफल बताया है। डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने भारत बंद के दौरान जगह-जगह पर हुई हिंसक वारदातों की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के भारत बंद के आह्वान का समाज के सभी वर्गों ने विरोध किया, इसीलिए विपक्ष ने कई जगह बंद को जबरन सफल बनाने के लिए हिंसा का सहारा लिया।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता नकारात्मक राजनीति करने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है, इसीलिए आज का भारत बंद पूर्ण रूपसे असफल रहा। उन्होंने कहा कि अराजकता हिंसा और आगजनी के कारण आज हुई जन-धन की हानि के लिए पूरे तौर पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिम्मेदार हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व चल रही केंद्र सरकार 125 करोड़ भारतवासियों की सरकार है, हम देश की जनता के समस्याओं के साथ खड़े हैं और हम ही हर समस्या का समाधान भी निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भी यह समझती है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के पीछे अंर्तराष्ट्रीय कारण हैं, जिसका समाधान भी जल्दी निकाल लिया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]