स्वतंत्र आवाज़
word map

देश को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 5 March 2015 01:15:04 AM

holi greetings

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्र्रणब मुखर्जी, उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्‍यौहार होली के उल्‍लासपूर्ण अवसर पर देश के नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि होली वसंत के आगमन का परिचायक है, यह देशभर में हर जाति, समुदाय और वर्गों में मनाया जाता है और हमारे राष्‍ट्र की विविधता में एकता की भावना को दर्शाता है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा है कि यह त्‍यौहार हम सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और प्रसन्‍नता लाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं, रंगों का ये पर्व आप सभी का जीवन हर्षोल्लास से सराबोर कर दे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा, विविधता एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से होली को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील करते हुए कामना की है कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त एवं सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर, रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के महासचिव और सांसद वरुण गांधी, केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी, राजस्‍थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सूचना प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, आदि ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम की ओर से भी होली की मंगलकामनाएं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]