स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रमुख सचिव वन करेंगे ज़ू की घटना की जांच

राज्य के अन्य प्राणि उद्यानों की सुरक्षा की भी समीक्षा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 22 January 2013 04:51:12 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर प्राणि उद्यान में हिरणों की मृत्यु की घटना के संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) रूपक डे से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग को प्रमुख वन संरक्षक जेएस अस्थाना और वाराणसी के वन संरक्षक आर हेमंत कुमार के साथ तुरंत मौके पर जाकर घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में एक पशु चिकित्सक को भी शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य प्राणि उद्यानों की सुरक्षा की समीक्षा करने और प्राणि उद्यानों की सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने प्राणि उद्यान कानपुर की घटना का पता चलने पर वहां के निदेशक सहित संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कानपुर के जिला प्रशासन एवं नगर निगम को एक संयुक्त अभियान चलाने तथा आवारा कुत्तों से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]