स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्तराखंड में महायज्ञ और सामूहिक पितृ तर्पण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 4 October 2013 08:51:16 AM

देहरादून। उत्तराखंड में प्रलय में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु देहरादून के परेड मैदान में सुबह इंडिया टाइंम्स ग्रुप और गढ़ जागृति लोकमंच के तत्वावधान में महायज्ञ और सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उनकी आत्माओं को शांति पहुंचाना था, जो इस त्रासदी का शिकार हो चुके हैं।
इंडिया टाइम्स ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में आई भारी तबाही ने देश भर से आए श्रद्धालुओं को वो जख्म दिए हैं, जिन्हें भरा नहीं जा सकता, आपदाग्रस्त लोगों के लिए देश भर से कई संस्थाएं और संगठन मदद के लिए आगे आए हैं, जो सराहनीय है, इंडिया टाइम्स ग्रुप एवं गढ़ जागृति लोक मंच भी आपदा में दिवंगत लोगों की आत्माओं की शांति हेतु महायज्ञ और सामूहिक पितृ तर्पण कर रहा है, भगवान उन सबकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
महायज्ञ और सामूहिक पितृ तर्पण जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, अनंत विभूषित महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा, अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंदउदासीन, अनंत विभूषित अग्निपीठेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदमहाराज, स्वामी रविंद्रपुरी सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा, महंत मोहनदास पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन और डॉ प्रणय पांडया कुलपति शांतिकुंज के सान्निध्य में किया गया।
इस कार्यक्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसुईया प्रसाद मैखुरी, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस सुरेंद्र आर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमोर्चा सौरभ थपलियाल, प्रकाश सुमन ध्यानी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, शादाब शम्स भाजपा नेता आदि पहुंचे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]