स्वतंत्र आवाज़
word map

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्तियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 21 August 2013 02:50:43 AM

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति कमेटी ने चार नियुक्तियों को स्‍वीकृति दी है। विनिवेश विभाग के सचिव रवि माथुर के छुट्टी जाने पर उनका कार्यभार आरएस गुजराल वित्‍त सचिव (जो कि व्‍यय विभाग के भी सचिव हैं) अतिरिक्‍त कार्यभार के रूप में संभालेंगे। अमिताभ वर्मा की नियुक्ति अध्यक्ष भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण शिपिंग मंत्रालय में की गई है। उन्‍हें अतिरिक्‍त सचिव का पद और वेतनमान दिया जाएगा। उन्‍हें विश्वपति त्रिवेदी की जगह पर नियुक्‍त किया गया है। संयुक्‍त सचिव दिनेश कुमार जैन की नियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्‍त सचिव कृषि एवं सहभागिता के रूप में की गई है। यह नियुक्ति अनुप कुमार ठाकुर की जगह पर की गई है। आर श्रीधरन को खान मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर नियुक्‍त किया गया है। यह नियुक्ति गौरी कुमार की जगह की गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]