स्वतंत्र आवाज़
word map

हॉकी की लड़कियों को एक-एक लाख

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 13 August 2013 07:49:26 AM

m. veerappa moily and jr. girls hockey team

नई दिल्‍ली। वीरप्पा मोइली ने जूनियर हॉकी विश्व कप में पहला कांस्य पदक जीतने पर लड़कियों की टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ एम वीरप्पा मोइली ने हाल ही में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में देश के लिए पहला कांस्य पदक जीतने वाली लड़कियों की हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपए की नकद राशि देने की घोषणा की है। भविष्य में टीम को अधिक सफलता मिलने की कामना करते हुए डॉ वीरप्पा मोइली ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को शुभकामनाएं देता हूं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।
उभरती हुई टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ मोइली ने कहा कि हॉकी का खेल पसंद करने वाले प्रत्येक भारतीय के लिए यह क्षण जश्न मनाने का है। लड़कियों की जूनियर हॉकी टीम ने पदक जीत कर देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है। नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए डॉ मोइली ने कहा कि पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड का संरक्षक होने के नाते मुझे विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपए का पुरस्कार देते हुए बेहद खुशी हो रही है। टीम के 18 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]