दिल्ली के चिड़ियाघर में छात्रों व आगंतुकों के लिए मनोरंजक गतिविधियां
लोगों को पर्यावरण केप्रति जिम्मेदार व्यवहार केलिए प्रोत्साहित किया गयास्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 23 April 2026 03:56:09 PM
नई दिल्ली। विश्व पृथ्वी दिवस-2026 पर दिल्ली के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ विषय पर विद्यार्थियों और आगंतुकों केलिए शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों की एक वृहद श्रृंखला आयोजित की गई। यह श्रृंखला वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरुकता पर केंद्रित थी। लगभग 180 स्कूली छात्रों और 1500 से अधिक लोगों ने विभिन्न शैक्षिक और जागरुकता कार्यक्रमों में भाग लिया। इन गतिविधियों में स्लोगन मार्च, विशेषज्ञों के व्याख्यान, रंग भरने के सत्र, प्रश्नोत्तरी, बिंगो खेल, पृथ्वी दिवस की शपथ, मिशन लाइफ (पर्यावरण केलिए जीवनशैली) पर वीडियो स्क्रीनिंग और आमंत्रित लोगों केलिए डूडल जैसी गतिविधियां प्रमुख थीं। इनका उद्देश्य जैवविविधता संरक्षण के बारेमें लोगों में जागरुकता बढ़ाना था।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी केसाथ नारे लगाते हुए मार्च किया और एक जीवंत और ऊर्जावान वातावरण बनाया। एक संक्षिप्त सत्र में विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को पर्यावरण केप्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करने केलिए मिशन लाइफ पर जानकारीपूर्ण वीडियो, संरक्षण प्रथाओं और टिकाऊ जीवनशैली पर लघु फिल्में दिखाई गईं। कार्यक्रम को संवादात्मक और रोचक बनाने में जानवर में रंग भरें, वन्यजीवों की पहचान करें और शब्द खोज गतिविधियां आकर्षक थीं।