हंस पेंटेड स्टॉर्क और बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों का पर्यावास
वनमंत्री ने देशभर में रामसर स्थलों की वृद्धि पर खुशी जताईस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Wednesday 22 April 2026 12:22:40 PM
अलीगढ़। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलीगढ़ में शेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल घोषित कर दिया है, जिससे भारत में ऐसे अभयारण्यों की कुल संख्या 99 और उत्तर प्रदेश में 12 हो गई है। भूपेंद्र यादव ने एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी देते हुए लिखा हैकि उत्तर प्रदेश ने देशभर में रामसर स्थल के आंकड़े को 99 तक लेजाने का श्रेय प्राप्त कर लिया है, शेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल घोषित करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता है। उन्होंने कहाकि इससे स्थानीय आजीविका और वैश्विक जैव विविधता केसाथ-साथ जल और जलवायु सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।
वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्विकसित करने अभियान के अंतर्गत आर्द्रभूमि और पशुओं, विशेष रूपसे पक्षियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण केप्रति हमारी प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय से एकबार फिर सराहना मिली है। अलीगढ़ में शेखा झील रामसर स्थल के पारिस्थितिक महत्व का उल्लेख करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहाकि शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो सर्दियों के मौसम में हंस, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न प्रकार की बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों केलिए एक महत्वपूर्ण पर्यावास प्रदान करती है। उन्होंने लोगों को इस स्थल का भ्रमण करने केलिए भी प्रोत्साहित किया है।