भारत में चीतों के ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का प्रतीक-भूपेंद्र
भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या 27 हो गई हैस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Wednesday 18 February 2026 04:31:28 PM
नई दिल्ली। कुनो में तीन नए चीता शावकों का स्वागत है। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर यह खुशी जाहिर करते हुए कहा हैकि साउथ अफ्रीका से चीतों के आने के 3 साल पूरे होने पर कुनो में एक नया चैप्टर शुरू हुआ, कुनो नेशनल पार्क में जश्न की लहर है, क्योंकि साउथ अफ्रीका की चीता और दूसरी बार मां बनी गामिनी ने 3 नए शावकों को जन्म दिया है। भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट में बतायाकि भारत में चीतों के नौ शावकों का जन्म दर्ज किया गया है, भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या अब बढ़कर 27 हो गई है और इन शावकों के जन्म केबाद भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।
वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहाकि प्रत्येक शावक का जन्म चीता परियोजना को मजबूती प्रदान करता है और इसमें शामिल फील्ड स्टाफ तथा पशु चिकित्सा टीमों के निरंतर प्रयासों और समर्पण को दर्शाता है। भूपेंद्र यादव ने कहाकि कुनो उद्यान और भारत केलिए यह गर्व का क्षण है, ईश्वर करे गामिनी और उसके तीनों नन्हे शावक बड़े होकर देश में चीता पुनरुद्धार की कहानी को गरिमा केसाथ आगे बढ़ाएं! उन्होंने कहाकि विश्व में पहलीबार किसी विशाल मांसाहारी जानवर का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण सफल रहा है, जिसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते वर्ष 2022-23 में भारत लाए गए थे। भूपेंद्र यादव ने बतायाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2022 को पहले आठ चीतों को भारत लाए जाने की प्रक्रिया में प्रमुख रूप से शामिल थे।