स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति से ईरान के विदेश मंत्री ने की मुलाकात

पहलगाम आतंकवादी हमले पर ईरान की एकजुटता व संवेदना संदेश

भारत और ईरान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का अवसर!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 9 May 2025 03:55:01 PM

iran's foreign minister meets the president

नई दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री डॉ अब्बास अराघची ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में डॉ अब्बास अराघची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उल्लेख कियाकि उनकी यह यात्रा भारत और ईरान केबीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत और ईरान के संबंध हज़ारों वर्ष पुराने हैं, कला और संस्कृति के हर पहलू में चाहे वह भाषा और साहित्य हो, संगीत हो या भोजन, हम एकदूसरे की विरासत की झलक देख सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहलगाम आतंकवादी हमले केबाद ईरान के एकजुटता और संवेदना के संदेश केलिए आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि भारत और ईरान के द्विपक्षीय संबंध नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के मजबूत आधार पर निर्मित हैं और 75 वर्ष में भारत-ईरान केबीच संबंध विविध क्षेत्रोंमें विकसित हुए हैं, चाहे वह सांस्कृतिक सहयोग हो, व्यापार और ऊर्जा साझेदारी हो या क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर रणनीतिक समन्वय हो दोनों देशों ने न केवल लंबे समय से मित्रता बनाए रखी है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि केलिए भी एकसाथ काम किया है। उन्होंने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता को साकार करने में दोनों पक्षों केबीच चल रहे सहयोग का स्वागत किया। राष्ट्रपति भारत और ईरान ने विश्वास जतायाकि ईरान के विदेश मंत्री डॉ अब्बास अराघची का यह भारत दौरा भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]