स्वतंत्र आवाज़
word map

द्रौपदी मुर्मु को नए राजदूतों ने दिया परिचय

सात देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भारत में नियुक्त हुए

राष्ट्रपति भवन में समारोहपूर्वक परिचय पत्र स्वीकार किए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 1 June 2024 12:29:06 PM

draupadi murmu introduced new ambassadors

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन में समारोहपूर्वक इक्वाडोर, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, न्यूजीलैंड, गिनी, फिजी और चीन के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में थे-इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, यूनाइटेड किंगडम की उच्चायुक्त लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, कुवैत के राजदूत मेशल मुस्तफा जे अलशेमाली, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा, गिनी गणराज्य के राजदूत अलासेन कोंटे, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त श्रीश्री जगन्नाथ सामी और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत जू फेइहोंग।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]