स्वतंत्र आवाज़
word map

'सैन्यकर्मियों की पत्नियों की प्रेरक कहानियां'

राष्ट्रपति का देशवासियों की ओर से वीर नारियों को आभार!

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यक्रम 'अस्मिता'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 21 August 2023 04:29:04 PM

the president thanked the brave women on behalf of the country

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के आयोजित 'सैन्यकर्मियों की पत्नियों की प्रेरणादायक कहानियां-अस्मिता' कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रपति ने देशवासियों की ओर से वीर नारियों केप्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वीर नारियों की प्रशंसा की, जिन्हें अस्मिता आइकन के रूपमें सम्मानित किया गया है। उन्होंने वीर नारियों के कल्याण के प्रयासों केलिए एडब्ल्यूडब्ल्यूए की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहाकि किसी समाज और राष्ट्र की गरिमा महिलाओं के आत्मगौरव पर आधारित होती है। उन्होंने पुराने विचारों को छोड़कर, नए विचारों को अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुरानी कहावत 'हर सफल पुरूष की सफलता के पीछे एक महिला होती है' का जिक्र किया। उन्होंने कहाकि नई कहावत यह होनी चाहिएकि 'हर सफल पुरुष केसाथ एक महिला भी होती है', ऐसी सोच केसाथ ही नारी की अस्मिता को मजबूत बनाना तथा नारी के आत्मगौरव का सम्मान करना संभव हो सकेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि प्रगतिशील विचारों को अपनाकर महिलाओं की पहचान और आत्मविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि उन्हें यह जानकर संतोष हुआ हैकि वीर नारियों के कल्याण केलिए 'आह्वान' नाम से योजना चलाई जा रही है, जिसके लिए मैं आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की विशेष सराहना करती हूं। उन्होंने कहाकि आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की यहां प्रदर्शित की गईं उद्यमी प्रदर्शनी से भारत की नारी प्रतिभा की सुंदर झलक देखने को मिली है, हमारी बहनें सजावट से उपयोगिता तक अनेक सुंदर और उपयोगी वस्तुएं कुशलता से बना रही हैं और प्रस्तुत कर रही हैं। राष्ट्रपति ने आशा जताईकि उद्यमशील महिलाओं की प्रतिभा और परिश्रम को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहेगा एवं इस आयोजन केलिए आवा की सभी प्रतिभावान सदस्यों की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि अस्मिता शब्द के प्रचलित अर्थ हैं अस्तित्व का बोध होना तथा आत्मगौरव का भाव होना। राष्ट्रपति ने वीर नारियों से बातचीत करते हुए कहाकि आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की स्थापना ही सैनिकों की धर्मपत्नियों की प्रतिभा के सकारात्मक उपयोग के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन आपसब बहनों की अपनी अलग अस्मिता भी है। उन्होंने कहाकि अनेक समारोहों में उनकी मुलाक़ात ऐसी बहनों और बेटियों से होती रहती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के शिखर पर आसीन हैं, उनमें से अधिकांश बहनों और बेटियों ने सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने केलिए गंभीर चुनौतियों का सामना किया है। राष्ट्रपति ने कहाकि मिसाइल से संगीत तक हमारी बहनों ने असाधारण सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, सरल शब्दों में कहें तो 'नारी में अपार शक्ति है, नारी कुछभी कर सकती है'।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]