स्वतंत्र आवाज़
word map

नेपाल भारत के लिए प्राथमिकता है-मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड'

द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक एजेंडे की उम्मीद जताई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 1 June 2023 06:39:06 PM

president droupadi murmu and nepal pm prachanda

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने भारत आगमन पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल प्रचंड का स्वागत किया और उन्हें नेपाल के प्रधानमंत्री के रूपमें नियुक्ति पर बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल प्रचंड केसाथ बातचीत में कहाकि नेपाल केसाथ अपने पुराने जुड़ाव और अपने अनुभव को देखते हुए भारत सदियों पुरानी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने केलिए भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों में एक सकारात्मक एजेंडे की आशा करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि प्रधानमंत्री पुष्प कमल प्रचंड की यह भारत यात्रा दोनों देशों केबीच पहले से मजबूत बंधन को और मजबूत करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि हाल के वर्षों में भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग और ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने उल्लेख कियाकि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भी दोनों देशों के बीच व्यापार कायम रहा। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत-नेपाल केबीच खुली सीमा ने दोनों तरफ से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने केलिए आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि सिस्टर सिटी समझौते और वित्तीय संपर्क में सुधार से भी हमारे दोनों देशों केबीच पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। राष्ट्रपति ने कहाकि नेपाल भारत केलिए प्राथमिकता है और भारत विकास साझेदारी को बढ़ावा देने केलिए तत्पर है, जिसमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्दी पूरा करना भी शामिल है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]