स्वतंत्र आवाज़
word map

'नाइजीरिया ने भारत से संबंधों को दी प्राथमिकता'

रक्षामंत्री नाइजीरियाई राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

नाइजीरियाई कंपनियों केसाथ व्यापारिक बैठकें और प्रवासियों से मिले

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 30 May 2023 05:21:53 PM

raksha mantri interacted the indian community in nigeria

अबुजा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। राजधानी अबुजा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रक्षामंत्री केसाथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे। इस अवसर पर इन अधिकारियों ने अपनी उन आवश्यकताओं की पहचान करने केलिए नाइजीरियाई सेना और सरकार के प्रतिनिधियों केसाथ कई बैठकें कीं, जिन्हें भारतीय रक्षा कंपनियां पूरा कर सकती हैं। अधिकारियों की दोनों देशों केसाथ सहयोग बढ़ाने पर नाइजीरियाई कंपनियों केसाथ व्यापारिक बैठकें भी हुईं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहाकि अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से उच्चस्तरीय राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अलावा कई राष्ट्राध्यक्षों सहित भारत उन चुनिंदा गैर अफ्रीकी देशों में शामिल था, जिन्हें मंत्रीस्तर पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिनिधित्व दिया गया, यह नाइजीरिया केसाथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की उच्च प्राथमिकता को दर्शाता है। रक्षामंत्री अबुजा में भारतीय उच्चायोग के कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे प्रवासी भारतीयों से भी मिले, जिसमें न केवल अबुजा, बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से भी भारतीय समुदाय ने भाग लिया। रक्षामंत्री ने प्रवासी भारतीयों के समक्ष तेजीसे बढ़ती अर्थव्यवस्था और नरेंद्र मोदी सरकार की प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। रक्षामंत्री ने विदेशों में प्रवासी भारतीयों की बढ़ती साख केबारे में भी बात की।
रक्षामंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त कियाकि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे। राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान और मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्ष में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में किसीभी खतरे या चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने केलिए भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं की प्रशंसा की। रक्षामंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त के उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षामंत्री सहित नाइजीरिया के गणमान्य व्यक्तियों केसाथ बातचीत की। गौरतलब हैकि नाइजीरिया में 50000 से अधिक भारतीय रहते हैं और नाइजीरिया में सर्वाधिक रोज़गार देनेवाली कंपनियों में भारतीय स्वामित्व एवं संचालित कंपनियां शामिल हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]