स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-ब्रिटेन संबंध और प्रगाढ़ होंगे-प्रधानमंत्री

किंग्स चार्ल्स III और रानी कैमिला को राज्याभिषेक पर बधाई दी

बकिंघम पैलेस बालकनी से लोगों का अभिवादन करते राजा-रानी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 7 May 2023 02:51:45 PM

the king and queen greet people from the buckingham palace balcony

नई दिल्ली/ लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग्स चार्ल्स III और रानी कैमिला को उनके राज्याभिषेक पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा हैकि किंग्‍स चार्ल्‍स III और रानी कैमिला को उनके राज्‍याभिषेक पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री ने विश्‍वास व्यक्त किया हैकि आनेवाले वर्षों में भारत-ब्रिटेन संबंध और सुदृढ़ होंगे।
गौरतलब हैकि किंग चार्ल्स III, जिन्हें पहले द प्रिंस ऑफ वेल्स के नाम से जाना जाता था, 8 सितंबर 2022 को अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु केबाद राजा बनाए गए हैं। यूनाइटेड किंगडम और विदेशों में द प्रिंस ऑफ वेल्स के रूपमें अपने आधिकारिक और औपचारिक कर्तव्यों के अलावा किंग चार्ल्स III ने दशकों से सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में गहरी और सक्रिय रुचि ली है। द प्रिंस ट्रस्ट, द प्रिंस फाउंडेशन और द प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड सहित 40 वर्ष में 20 से अधिक चैरिटी स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
किंग चार्ल्स III ने कई संगठनों केसाथ मिलकर काम किया है, पर्यावरण, ग्रामीण समुदायों, निर्मित पर्यावरण, कला, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यों का सार्वजनिक रूपसे समर्थन किया है। वे एक बड़े औपचारिक जुलूस में बकिंघम पैलेस लौट आए, जिसे 'द कोरोनेशन जुलूस' के रूपमें जाना जाता है। जुलूस में शाही परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। राजा और रानी ने जुलूसों में भाग लेनेवाले सशस्त्र बलों से बकिंघम पैलेस के बगीचे में एक शाही सलामी प्राप्त की। इस अवसर पर राजा-रानी शाही परिवार के सदस्यों केसाथ शानदार फ्लाईपास्ट, भव्य राज्याभिषेक और लोगों के अभिवादन केलिए बकिंघम पैलेस बालकनी में दिखाई दे रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]