स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत का सर्वसमावेशी विकास जरूरी'

गृहमंत्री का एसोचैम के वार्षिक सत्र-2023 में संबोधन

'मोदी सरकार भारत को प्रगति के पथ पर ले गई है'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 28 March 2023 05:09:46 PM

home minister's address at assocham's annual session-2023

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में 'भारत @ 100: समावेशी और सतत वैश्विक विकास का मार्ग प्रशस्त' विषय पर एसोचैम के वार्षिक सत्र-2023 को संबोधित करते हुए कहा हैकि पूरे भारत का विकास तभी हो सकता है, जब पूरा भारत इसके लिए प्रयास करे। उन्होंने कहाकि जब तक भारत का सर्वसमावेशी विकास नहीं होता है, हम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहाकि कई लोग 130 करोड़ की आबादी को एक बहुत बड़ा बोझ मानते हैं, लेकिन ये एक बहुत बड़ा बाज़ार है। उन्होंने कहाकि जब तक भारत के कोने-कोने से विकास का प्रयास नहीं होता है, तबतक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। गृहमंत्री ने कहाकि आज के भारत के राजनीतिक मानचित्र का एनालिसिस करें तो देखते हैंकि एक केंद्र सरकार, 28 राज्य सरकारें, 2 केंद्रशासित सरकारें, 6 केंद्रशासित, लगभग ढाई लाख लोकल बॉडीज़, 30-31 लाख चुने हुए जनप्रतिनिधि, 6 लाख 40 हज़ार गांव और उनकी पंचायतें, ज़िला पंचायतें, म्युनिसिपालिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मिलकर हमारे प्रशासनिक ढांचे का निर्माण करते हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि जब तक देश का प्रधानमंत्री, सरकार का पूरा दृष्टिकोण और टीम इंडिया की कल्पना को ज़मीन पर नहीं उतारता है तो भारत का विकास संभव नहीं है। अमित शाह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग विचारधाराओं से ऊपर उठकर और टीम इंडिया की कल्पना को चरितार्थ करते हुए देश को साथ लेकर चलने का निर्णय लिया है और यही कारण हैकि उनके नेतृत्व में 9 साल में सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहाकि देश के हर कोने में एकसमान प्रकार की ऊर्जा का अनुभव होता है, भारत ने 59 स्थानों पर जी-20 की बैठकें सभी राज्यों और यूटी में करके एक चेतना जागृत की है। उन्होंने कहाकि अगर मोदी सरकार ने एकसाथ मिलकर चलने की अप्रोच ना अपनाई होती तो हम कभी भी कोरोना जैसी महामारी से लड़कर सफलता से बाहर नहीं निकल पाते, दुनिया आज ये बात मानती हैकि कोरोना का अगर किसी देश ने सबसे अच्छे तरीके से मुकाबला किया है तो मोदीजी के नेतृत्व में भारत ने किया है।
अमित शाह ने कहाकि मोदी सरकार की सटीक और विचार-विमर्श केबाद बनाई गई नीतियों ने भारत को प्रगति के पथपर अग्रसर किया है, हमारी विचारधारा ने भारत को सुरक्षित बनाया है, हमारी संवेदनशील योजनाओं ने भारत के विकास को सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशी बनाया है और दुनिया को चकाचौध करने वाली उपलब्धियां हमने हासिल की हैं। अमित शाह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश का नेतृत्व करते हुए सभी संभावनाओं का दोहन करने का माद्दा, साहस और विज़न है, जिससे देश तय किए हुए लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री ने देश के सामने 2 लक्ष्य रखे हैं, पहला 2047 तक भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र हो और दूसरा भारतीय अर्थव्यवस्था को 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाना और इन दोनों लक्ष्यों को हासिल करने केलिए एक मज़बूत नींव डालने का काम 9 सालों में मोदीजी ने किया है। उन्होंने कहाकि 2022 में भारत का व्यापार वस्तुओं का कुल निर्यात 421 बिलियन डॉलर हुआ है, 83 बिलियन डॉलर का एफडीआई देश में आया है, 70 हज़ार से अधिक स्टार्ट-अप जिनमें से 116 यूनिकॉर्न हैं। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने एक्सपेन्डीचर का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया है और 2022-23 के 10 महीने का औसत जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रूपए रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि मोदीजी ने सबसे बड़ा काम इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने का किया है और इसके लिए केंद्र सरकार केसाथ राज्य सरकारों को भी प्रेरित किया है। अमित शाह ने कहाकि 5 साल बाद भारत में लॉजिस्टिक्स लागत अभी के 13 प्रतिशत से घटकर 7.5 प्रतिशत आ जाएगी। उन्होंने कहाकि इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम किए बिना इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट संभव ही नहीं था और मोदीजी ने बहुत दूरदृष्टि केसाथ लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को 5 सालों में नीचे लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री ने देश में राजनीतिक स्थिरता लाने का काम भी किया है और 30 साल बाद 2014 में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जिसमें जनता का अनुकरणीय एवं उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहाकि 10 साल का ये कालखंड भारत के लोकतंत्र के इतिहास में राजनीतिक स्थिरता के कालखंड के रूपमें जाना जाएगा। उन्होंने कहाकि पिछले 9 साल में देश में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा की स्थिति भी बेहद मज़बूत हुई है, देश में राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़बूत माहौल बना है, जिससे नॉर्थईस्ट से कन्याकुमारी और गुजरात के कच्छ तक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट केलिए अनुकूल माहौल बना है।
गृहमंत्री ने कहाकि नई शिक्षा नीति, नई ड्रोन नीति, नई स्वास्थ्य नीति, नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति, कमर्शियल कोल माइनिंग की नीति, मेक इन इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया नीतियों ने सभी पैरामीटर्स को पूरी तरह से बदल दिया है, मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल से देशके स्थानीय उद्योगों को मज़बूती देने का वातावरण तैयार किया। उन्होंने कहाकि दीर्घकालीन और दूरदर्शी नीतियों के बिना विकास संभव नहीं है और मोदी सरकार ने कभी लोगों को अच्छे लगने वाले और वोटबैंक को ध्यान में रखकर फैसले नहीं लिए, बल्कि जो लोगों केलिए अच्छे हों ऐसे फैसले लिए। अमित शाह ने कहाकि इसके आश्चर्यजनक परिणाम हमारी उपलब्धियों के रूपमें आज दुनिया के सामने हैं। उन्होंने कहाकि 2014 में मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के समय देश में प्रतिव्यक्ति आय 68 हज़ार रूपए थी, जो आज 1 लाख 72 हज़ार रूपए है। अमित शाह ने कहाकि मोदी सरकार ने कठोर फैसले, सटीक नीतियों का निर्धारण, उन नीतियों पर कठोरता केसाथ अमल और व्यवस्था में से भ्रष्टाचार को पूरी तरह हटाने के 4 पिलर्स पर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है और मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय उद्योग जगत केलिए साइज़ और स्केल को बदलने का समय आ चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]