स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति से मिला भूटान का संसदीय शिष्टमंडल

भारत और भूटान केबीच बहुमुखी एवं अद्वितीय मित्रता-द्रौपदी मुर्मु

'भूटान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है भारत'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 8 February 2023 05:24:53 PM

bhutan's parliamentary delegation met the president

नई दिल्ली। भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने शिष्टमंडल का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा हैकि हम भारत और भूटान केबीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता को काफी महत्व देते हैं। उन्होंने कहाकि भारत सरकार भूटान के लोगों की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप भूटान केसाथ अपने उत्कृष्ट द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने केलिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि भूटान की शाही सरकार को सभी केलिए समृद्धि की अपनी सोच को साकार करने में सहायता करने केलिए भारत, भूटान केसाथ द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है, इनमें अंतरिक्ष सहयोग, स्मार्ट कृषि, युवा एवं खेल, स्टार्ट-अप्स, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल विकास शामिल है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहाकि इस साल भूटान अविकसित देशों के समूह से आगे निकल जाएगा और 2034 तक उच्च आय वाली एक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर होगा। उन्होंने कहाकि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को भारत के रूपमें हमेशा एक विश्वसनीय मित्र का साथ मिलेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]