स्वतंत्र आवाज़
word map

कश्मीर फाइल्स भारतीय पैनोरमा के लिए चयनित

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-53 के लिए फिल्मों की घोषणा हुई

फिल्म महोत्सव में 25 फीचर और 20 नॉन फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 23 October 2022 04:05:50 PM

announcement of films for international film festival-53

मुंबई/ पणजी। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-53 में भारतीय पैनोरमा के लिए चयनित फिल्मों की घोषणा कर दी गई है। फिल्म महोत्सव के दौरान 25 फीचर फिल्में और 20 नॉन फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्म महोत्सव की ओपनिंग भारतीय फीचर फिल्म 'हदीनेलेंटु' और ओपनिंग भारतीय नॉन फीचर फिल्म 'द शो मस्ट गो ऑन' होंगी। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के प्रमुख खंड इंडियन पैनोरमा के लिए चुनी गईं फिल्मों को 20 से 28 नवंबर 2022 तक गोवा में आयोजित होने वाले 53वें इफ्फी महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम को भारतीय पैनोरमा का उद्देश्य इसके तय नियमों में वर्णित शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्यगत उत्कृष्टता वाली फीचर और नॉन फीचर फिल्मों का चयन करना है। भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित करने केलिए भारत की 354 क्वालिफाई करने वाली समकालीन फीचर फिल्मों के विशाल समूह मेसे 53वें इफ्फी केलिए जिन 25 फीचर फिल्मों को चुना गया है, उन फीचर फिल्मों का समूह भारतीय फिल्म उद्योग की जीवंतता और विविधता को दर्शाता है।
भारतीय पैनोरमा केलिए फिल्मों का चुनाव भारतीय सिनेमा जगत की तमाम प्रख्यात हस्तियां करती हैं, जिसमें फीचर फिल्मों केलिए कुल 12 जूरी सदस्य होते हैं और नॉन-फीचर फिल्मों केलिए 6 जूरी सदस्य होते हैं, जिनका नेतृत्व संबंधित जूरी के अध्यक्ष करते हैं। व्यक्तिगत विशेषज्ञता का प्रयोग करतेहुए जूरी पैनल समान रूपसे अपना योगदान देते हैं, जिससे आम सहमति निर्मित होती है और इससे संबंधित श्रेणियों में भारतीय पैनोरमा फिल्मों का चयन होता है। बारह सदस्यों वाली फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्षता जाने-माने निर्देशक और एडिटर अध्यक्ष विनोद गनात्रा ने की। फीचर जूरी के सदस्य जो निजी तौरपर कई प्रशंसित फिल्मों और फिल्मी पेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं वे सामूहिक रूपसे विविध भारतीय फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें ए कार्तिक राजा सिनेमैटोग्राफर, आनंद ज्योति संगीतकार लेखक और फिल्मकार, डॉ अनुराधा सिंह फिल्मकार और एडिटर, अशोक कश्यप निर्माता निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर, एनुमुला प्रेमराज निर्देशक और पटकथा लेखक, गीता एम गुरप्पा साउंड इंजीनियर, इमो सिंह निर्माता निर्देशक और लेखक, जुगल देबता निर्माता निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर शैलेश दवे निर्माता, शिबू जी सुशीलन निर्माता, वीएन आदित्य निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक एवं विष्णु शर्मा लेखक और फिल्म समीक्षक।
भारतीय पैनोरमा 2022 में चयनित इन 25 फीचर फिल्मों की सूची यह है-फिल्म का नाम-महानंदा भाषा बंगाली और निर्देशक अरिंदम सिल। फिल्म का नाम-थ्री ऑफ अस भाषा हिंदी और निर्देशक अविनाश अरुण धवारे। फिल्म का नाम-द स्टोरीटेलर भाषा हिंदी और निर्देशक अनंत नारायण महादेवन। फिल्म का नाम-मेजर भाषा हिंदी और निर्देशक शशि किरण टिक्का। फिल्म का नाम-सिया भाषा हिंदी और निर्देशक मनीष मूंदड़ा। फिल्म का नाम-ढाबरी कुरुवी भाषा इरुला और निर्देशक प्रियनंदनन। फिल्म का नाम-हदीनेलेंटु भाषा कन्नड़ और निर्देशक पृथ्वी कोनानुर। फिल्म का नाम-नानू कुसुमा भाषा कन्नड़ और निर्देशक कृष्ण गौड़ा। फिल्म का नाम-लोटस ब्लूम्स भाषा मैथिली और निर्देशक प्रतीक शर्मा। फिल्म का नाम-अरियिप्पु भाषा मलयालम और निर्देशक महेश नारायणन। फिल्म का नाम-सऊदी वेल्लाक्का सीसी.225/2009 भाषा मलयालम और निर्देशक थारुन मूर्ति। फिल्म का नाम-फ्रेम भाषा मराठी और निर्देशक विक्रम पटवर्धन। फिल्म का नाम-शेर शिवराज भाषा मराठी और निर्देशक दिगपाल लांजेकर। फिल्म का नाम-एकदा काय झाल भाषा मराठी और निर्देशक डॉ सलिल श्रीनिवास कुलकर्णी। फिल्म का नाम-प्रतीक्षा भाषा उड़िया और निर्देशक अनुपम पटनायक। फिल्म का नाम-कुरेंगू पेडल भाषा तमिल और निर्देशक कमलाकन्नन एस। फिल्म का नाम-किडा भाषा तमिल और निर्देशक आरए वेंकट। फिल्म का नाम-जय भीम भाषा तमिल और निर्देशक टीजे ज्ञानवेल। फिल्म का नाम-सिनेमाबंदी भाषा तेलुगु और निर्देशक कंड्रेगुला प्रवीण। फिल्म का नाम-खुदीराम बोस भाषा तेलुगु और निर्देशक विद्यासागर राजू।
मुख्यधारा के सिनेमा खंड फिल्मों की सूची इस प्रकार है-फिल्म का नाम-द कश्मीर फाइल्स भाषा हिंदी और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री। फिल्म का नाम-आरआरआर (रौद्रम रणम रुधिरम) भाषा तेलुगु और निर्देशक एसएस राजामौली। फिल्म का नाम-टॉनिक भाषा बंगाली और निर्देशक अविजित सेन। फिल्म का नाम-अखंडा भाषा तेलुगु और निर्देशक बोयापति श्रीनिवास राव। फिल्म का नाम-धर्मवीर... मुक्काम पोस्ट ठाणे भाषा मराठी और निर्देशक प्रवीण विट्ठल तर्डे। भारतीय पैनोरमा 2022 की ओपनिंग फीचर फिल्म के तौरपर फीचर फिल्म जूरी की पसंद पृथ्वी कोनानुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'हदीनेलेंटु' (कन्नड़) है। नॉन फीचर फिल्मों की छह सदस्यों वाली फिल्म जूरी की अध्यक्षता प्रशंसित फिल्मकार, निर्माता, लेखक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ओइनम डोरेन ने की थी। नॉन फीचर जूरी के सदस्य निजी तौरपर विभिन्न प्रशंसित फिल्मों और फिल्मी पेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं वे सामूहिक रूपसे विविधतापूर्ण भारतीय फिल्मजगत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें चंद्रशेखर ए फिल्म समीक्षक पत्रकार और मीडिया शिक्षाविद, हरीश भिमानी फिल्मकार पटकथा लेखक एंकर और अभिनेता, मनीष सैनी फिल्मकार लेखक और संपादक, पी उमेश नाइक फिल्मकार और पत्रकार, राकेश मित्तल फिल्म समीक्षक पत्रकार और लेखक, संस्कार देसाई फिल्मकार पटकथा लेखक शिक्षाविद शामिल हैं।
भारतीय पैनोरमा 2022 में चुनी गई 20 नॉन फीचर फिल्मों की सूची इस प्रकार है-फिल्म का नाम-पाताल ती भाषा भोटिया और निर्देशक मुकुंद नारायण और संतोष सिंह। फिल्म का नाम-टांघ भाषा अंग्रेजी और निर्देशक बानी सिंह। फिल्म का नाम-आयुष्मान भाषा अंग्रेजी और निर्देशक जेकब वर्गीस। फिल्म का नाम-अदर रेः आर्ट ऑफ सत्यजीत रे भाषा अंग्रेजी और निर्देशक जयदीप मुखर्जी। फिल्म का नाम-गुरुजना भाषा अंग्रेजी और निर्देशक सुदीप्तो सेन। फिल्म का नाम-हाथी बंधु भाषा अंग्रेजी और निर्देशक कृपाल कलीता। फिल्म का नाम-क्लिंटन भाषा अंग्रेजी और निर्देशक पृथ्वीराज दास गुप्ता। फिल्म का नाम-द शो मस्ट गो ऑन भाषा अंग्रेजी और निर्देशक दिव्या कवासजी। फिल्म का नाम-खजुराहो, आनंद और मुक्ति भाषा हिंदी और निर्देशक रामजी ओम और दीपिका कोठारी। फिल्म का नाम-विभाजन की विभीषिका अनकही कहानियां भाषा हिंदी और निर्देशक हितेश शंकर। फिल्म का नाम-फातिमा भाषा हिंदी और निर्देशक सौरभ कांति दत्ता। फिल्म का नाम-छू मेड ना युल मेड भाषा हिंदी और निर्देशक मुनमुन ढलारिया। फिल्म का नाम-बिफोर आई डाय भाषा हिंदी और निर्देशक नकुल देव। फिल्म का नाम-मध्यांतर भाषा कन्नड़ और निर्देशक बस्ती दिनेश शेनॉय। फिल्म का नाम-वागरो भाषा कोंकणी और निर्देशक साईनाथ एस उसकाईकर। फिल्म का नाम-वीतिलेक्कु भाषा मलयालम और निर्देशक अखिल देव एम। फिल्म का नाम-बियॉन्ड ब्लास्ट भाषा मणिपुरी और निर्देशक साइकोम रतन। फिल्म का नाम-रेखा भाषा मराठी और निर्देशक शेखर बापू रनखांबे। फिल्म का नाम-यानम भाषा संस्कृत और निर्देशक विनोद मनकारा। फिल्म का नाम-लिटिल विंग्स भाषा तमिल और निर्देशक नवीनकुमार मुथैया। भारतीय पैनोरमा-2022 की ओपनिंग नॉन फीचर फिल्म केलिए जूरी की पसंद दिव्या कवासजी निर्देशित 'द शो मस्ट गो ऑन' (अंग्रेजी) है।
भारत की 242 क्वालिफाई करने वाली समकालीन नॉन फीचर फिल्मों के विशाल समूह मेसे भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित करने केलिए इन 20 नॉन फीचर फिल्मों को चुना गया। गैर फीचर फिल्मों का ये पैकेज दस्तावेजीकरण करने पड़ताल करने मनोरंजन करने और समकालीन भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करने में उभरते और स्थापित फिल्मकारों की उत्कृष्ट क्षमता को बताता है।गौरतलब हैकि सिनेमा कला की मदद से भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने केलिए इफ्फी अंब्रैला के हिस्से के तौरपर भारतीय पैनोरमा को 1978 में शुरू किया गया था। अपनी स्थापना के बादसे भारतीय पैनोरमा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने केलिए पूरी तरह से समर्पित रहा है। फिल्म कला को बढ़ावा देनेके उद्देश्य से भारतीय पैनोरमा खंड में चुनी गईं फिल्मों को भारत और विदेशोंमें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत आयोजित इंडियन फिल्म वीक्स में और कल्चरल एक्सचेंज के बाहर होनेवाले विशेष भारतीय फिल्म महोत्सवों और भारत में विशेष भारतीय पैनोरमा महोत्सवों में गैर-लाभकारी तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]