स्वतंत्र आवाज़
word map

राजीव कुमार ने सीईसी का पदभार संभाला

सितंबर 2020 में चुनाव आयुक्त के रूपमें आए थे राजीव कुमार

'भारतीय संविधान ने उपहार में दिया बेहतरीन संस्थानों का नेतृत्व'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 15 May 2022 03:42:06 PM

rajiv kumar takes over as cec

नई दिल्ली। भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूपमें राजीव कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। भारत सरकार की 12 मई 2022 को राजपत्र अधिसूचना कानून और न्याय मंत्रालय के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाण सदन नई दिल्ली में उन्होंने पद संभाला। राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त के रूपमें चुनाव आयोग में कार्यरत हैं। चुनाव आयुक्त के रूपमें उनके कार्यकाल के दौरान 2020 में बिहार की राज्य विधानसभा केलिए चुनाव हुए, कोविड के बीच मार्च-अप्रैल 2021 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए और हाल हीमें 2022 की शुरुआत में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी चुनाव हुए।
सीईसी का कार्यभार संभालने केबाद राजीव कुमार ने कहा हैकि उन्हें भारतीय संविधान द्वारा उपहार में दिएगए बेहतरीन संस्थानों में से एक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है, वह संस्थान जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने कहाकि इन सत्तर वर्ष के दौरान हमारे नागरिकों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने, कदाचार को रोकने और हमारे चुनावों की गुणवत्ता बढ़ाने केलिए चुनाव आयोग ने बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहाकि चुनाव आयोग संविधान के तहत जिम्मेदार किसी भी बड़े सुधार केलिए परामर्श और सर्वसम्मति निर्माण के समय-परीक्षण एवं लोकतांत्रिक तरीकों का पालन करेगा। उन्होंने कहाकि ईसीआई कड़े फैसलों से पीछे नहीं हटेगा। राजीव कुमार ने कहाकि बेहतर चुनाव प्रबंधन और संचालन केलिए पारदर्शिता लाने और मतदाता सेवाओं को आसान बनाने केलिए प्रक्रियाओं एवं प्रथाओं के सरलीकरण केलिए प्रौद्योगिकी को आगे प्रमुख साधन बनाया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]