स्वतंत्र आवाज़
word map

महिलाएं नए युग की ताकत का प्रतिबिंब-मोदी

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को उद्बोधन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 7 April 2022 04:07:16 PM

pm narendra modi address to workers on 42nd foundation day of bjp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए उद्बोधन में प्रसन्नतापूर्वक कहा हैकि भाजपा कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहाकि इसबार भाजपा का स्थापना दिवस तीन वजहों से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है पहला-देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, दूसरा-तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां एवं ग्लोबल ऑर्डर और तीसरा-कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की दमदार वापसी और राज्यसभा में भाजपा का 100 के आंकड़े तक पहुंचना। प्रधानमंत्री ने कहाकि दुनिया के सामने आज एक ऐसा भारत है, जो बिना किसी डर या दबाव के अपने हितों के लिए अडिग है। उन्होंने कहाकि जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूपमें देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है। उन्होंने कहाकि भाजपा का आजसे सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू हो गया है, कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रियता से जुड़ें और गरीबों के लिए चलने वाली योजना केप्रति देशवासियों को जागरुक करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलते हैं, लेकिन ये भी सच्चाई हैकि अभीभी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है, एक राजनीति है परिवारभक्ति की और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की। उन्होंने कहाकि परिवारवादी पार्टियों ने देशके युवाओं कोभी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। उन्होंने कहाकि हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देशको सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों केलिए उनके उत्थान केलिए काम करना भाजपा के मूल संस्कार हैं, इसलिए आज गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों केसाथ ही महिलाएं भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई हैं, वो नए युग की ताकत का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहाकि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की है, लेकिन भाजपा ने वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि वह इसके नुकसान देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि पूरी दुनिया देख रही हैकि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है, सौ साल के इस सबसे बड़े कोविड संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है, आज देशके पास नीतियां भी हैं, नियत भी है, देशके पास निर्णयशक्ति भी है और निश्चयशक्ति भी है, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ हम सबका विश्वास प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि आज़ादी के इस अमृतकाल में हमने सैचुरेशन यानि जनकल्याण की हर योजना को शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वह बहुत विराट है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है-भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत आज देशकी जमीन से जुड़े तमाम अभियानों को आगे बढ़ा रहा है, सरकार के अभियानों के सारथी भाजपा के कार्यकर्ता ही हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में देशके नवनिर्माण में और जन-जन की सेवा में कटिबद्ध होकर महती भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नरेंद्र मोदी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, संगठन और पार्टी के निर्माण में खुद को खपाने वाले सभी नाम-अनाम महापुरुषों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है, इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देशके सपनों का प्रतिनिधि है, देशके संकल्पों का प्रतिनिधि है। उन्होंने कहाकि इस अमृतकाल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय की है, समरसता की है और इन्हीं संकल्पों केलिए भाजपा की स्थापना हुई। नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था, जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार किसीकी भी आए, लेकिन देश का कुछ नहीं हो पाएगा, चारों ओर निराशा ही निराशा का वातावरण व्याप्त था, लेकिन आज देश का एक-एक जन गर्व से कह रहा हैकि देश बदल रहा है, तेजीसे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहाकि आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं, कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानी 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा उत्पादों पर एक्सपोर्ट का टारगेट पूरा किया है, कोरोना में ये टारगेट पूरा करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है, भारत कोरोना से लड़ाई को संसाधनों से लड़ रहा है, आज भारत 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज देनेवाला देश है, इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन भी दे रहा है।
नरेंद्र मोदी ने कहाकि हम राजनीति से राष्ट्रनीति को अलग करके चलने वाले लोग नहीं हैं, केंद्रीय स्तरपर अलग-अलग राज्यों में हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल हैं, जो सिर्फ और सिर्फ अपने-अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं, परिवारवादी सरकारों में परिवार के सदस्यों का स्थानीय निकाय से लेकर संसद तक दबदबा रहता है, भले ही ये अलग राज्यों में हों पर इनके परिवारवाद के तार से तार जुड़े रहते हैं, ये एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढंककर रखते हैं, इन परिवारवादी पार्टियों ने देशके युवाओं को भी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री ने कहाकि हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है, जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है। उन्होंने कहाकि लोकतंत्र केसाथ खिलवाड़ करने वाली ये पार्टियां, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी कुछ नहीं समझतीं, ऐसी पार्टियों से आज भी हमारे कार्यकर्ता अन्याय, अत्याचार और हिंसा के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहाकि अभी कुछ दिन बाद ही ज्योतिबा फुले और बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है, पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू करने जा रही है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रियता से जुड़ें।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]