स्वतंत्र आवाज़
word map

कंचन उगुसंडी का मोटरसाइकिल अभियान पूरा

उत्तरी हिमालय में 18 अत्यंत कठिन पर्वतीय मार्गों का सफरनामा

अभियान की सफलता पर कंचन उगुसंडी का दिल्ली में स्वागत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 8 July 2021 12:29:15 PM

kanchan ugusandi's motorcycle campaign completes

नई दिल्ली। उत्तरी हिमालय पर्वतमाला में 18 अत्यंत कठिन पर्वतीय मार्गों को कवर करते हुए कंचन उगुसंडी के दुनिया के पहले एकल मोटरसाइकिल अभियान का समापन नई दिल्ली के सीमा सड़क भवन में हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जून 2021 को इस अभियान को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। महीनेभर के इस अभियान में एक अकेली महिला सवार कंचन उगुसंडी ने कई चीजें पहलीबार कीं। वे उमलिंगला दर्रे को फतह करने, 18 पास को कवर करने और एकही बार में नई दिल्ली-मनाली-लेह-उमलिंगला-दिल्ली से 3,187 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली पहली अकेली महिला बाइकर बन गई हैं।
सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एसएम वैद्य ने संयुक्त रूपसे दिल्ली सीमा सड़क भवन में अभियान के सफल समापन पर कंचन उगुसंडी का जोरदार स्वागत किया। कंचन उगुसंडी ने 18 पर्वतीय मार्ग पारकर 25 दिन में यह दूरी तय की और 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊंचे वाहन चलाने योग्य उमलिंगला दर्रे को पार किया। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ने बेहद कठोर इलाकों में अभियान की सफलता के लिए दृढ़ निश्चय और उत्साह के लिए कंचन उगुसंडी की सराहना की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क अवसंरचना के विकास केलिए बीआरओ के कर्मयोगियों के साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का भी सम्मान किया।
सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ने कहा कि यह अनूठा मोटरसाइकिल अभियान भारतीय महिलाओं के मजबूत संकल्प को दर्शाता है, जो अपने बारे में प्रचलित मिथ्या धारणाओं को तोड़ रही हैं और उन चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिनका सामना उन्होंने अबतक नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण का द्योतक है। उन्होंने कहा कि एकल मोटरसाइकिल अभियान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और कोविड सुरक्षा जागरुकता को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]