स्वतंत्र आवाज़
word map

आईएनएस तबर का समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास

समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों की मजबूती में लाभप्रद

इतालवी नौसेना ने आईएनएस तबर का गर्मजोशी से स्वागत किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 July 2021 05:27:36 PM

maritime partnership exercise of ins tabar

रोम। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस तबर भूमध्य सागर में तैनाती के अंतर्गत इटली के बंदरगाह नेपल्स पहुंचा, जहां इटली की नौसेना ने आईएनएस तबर का गर्मजोशी से स्वागत किया। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी ने प्रीफेक्ट ऑफ नेपल्स अथॉरिटी, क्षेत्रीय इतालवी नौसेना मुख्यालय और कोस्टगार्ड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
आईएनएस तबर ने इटली की नौसेना के एक अग्रिम फ्रिगेट आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया (एफ 597) के साथ एक समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास किया, जिसमें रात और दिन में एयर डिफेंस प्रक्रियाओं, समुद्र में पुनःपूर्ति, संचार अभ्यास और क्रॉस डेक हेलो अभियानों समेत नौसैनिक अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। यह अभ्यास पारस्परिक रूपसे अंतर संचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था। नौसेना के रिवाज के अनुसार दोनों जहाजों के 'स्टीम पास्ट' के साथ अभ्यास सम्पंन हुआ।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]