नौसैनिक करियर में कई चुनौतीपूर्ण और शानदार सेवाएं दीं
नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण कार्यों को देखेंगेस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 22 December 2020 02:03:46 PM
पुणे। भारतीय सेना में अति विशिष्ठ सेवा और विशिष्ठ सेवा मेडलिस्ट वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक किया है। भारतीय नौसेना की इलेक्ट्रिक ब्रांच में 1 जनवरी 1985 को उनकी नियुक्ति की गई थी। वे आईआईटी दिल्ली से राडार और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के छात्र रहे हैं। एडमिरल संदीप नैथानी ने 35 वर्ष से अधिक के अपने शानदार नौसैनिक करियर में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
एडमिरल संदीप नैथानी ने विमानवाहक पोत विराट पर कई क्षमताओं के साथ अपनी सेवाएं दी हैं, इसके अलावा उनकी मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड्स और नौसेना मुख्यालय के स्टॉफ, पर्सनल एवं मैटेरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण नियुक्तियां रही हैं। उन्होंने नौसेना की इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग इस्टैब्लिशमेंट-आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाली है। उन्होंने एक फ्लैग ऑफिसर के रूपमें ने नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (आधुनिकीकरण) के सहायक प्रमुख के पद को संभाला है। वे डब्ल्यूएनसी के मुख्यालय में चीफ स्टॉफ ऑफिसर (तकनीक), नौसेना डॉकयार्ड मुंबई के एडमिरल सुपरिटेंडेंट, मुंबई में नौसेना परियोजना के महानिदेशक और एटीवीपी के मुख्यालय में कार्यक्रम निदेशक भी रहे हैं।