स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत ने भी लॉंच किया मौसम ऐप

मौसम ऐप प्लेस्टोर और ऐपस्टोर दोनों पर ही उपलब्ध

मौसम ऐप से जानिए मौसम की सूचना एवं पूर्वानुमान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 28 July 2020 03:24:44 PM

mausam app

नई दिल्ली। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नवीनतम टूल्स एवं प्रौद्योगिकियों पर आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी सेवाओं के प्रसार में सुधार के लिए हाल के वर्षों में कई अभिनव कदम उठाए हैं। इस पहल को और आगे बढ़ाने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के लिए मोबाइल ऐप मौसम लॉंच किया है। यह मोबाइल ऐप प्लेस्टोर एवं ऐपस्टोर दोनों पर ही उपलब्ध है। यह ऐप आम लोगों को समर्पित है और इसकी रूपरेखा बिना तकनीकी जंजालों के सरल तरीके से मौसम की सूचना एवं पूर्वानुमान को प्रेषित करने के लिए तैयार की गई है। मोबाइल ऐप का विकास एवं रूपरेखा संयुक्त रूपसे इक्रिसैट की डिजिटल एग्रीकल्चर एंड यूथ टीम, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटियोरोलॉजी पुणे तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तैयार की है।
मौसम ऐप के जरिए यूजर मौसम, पूर्वानुमान, राडार छवियों को एक्सेस कर सकते हैं और निकट की मौसम घटनाओं के बारे में समय रहते चेतावनियां प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल ऐप मौसम की सेवाएं इस प्रकार हैं-वर्तमान मौसम: 200 शहरों के लिए रोजाना आठ घंटे पर वर्तमान तापमान, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा का अद्यतन किया जाता है। सूर्योदय/ सूर्यास्त एवं चांद के निकलने तथा अस्त होने के बारे में भी जानकारी दी जाती है। नाऊकास्ट: आईएमडी के राज्य मौसम विज्ञान विभाग केंद्रों से भारत के 800 स्टेशनों एवं जिलों के बारे में स्थानीय मौसम की अवधारणा की तीन घंटे पर चेतावनी जारी की जाती है। उग्र मौसम के मामले में इसके प्रभाव को भी चेतावनी में शामिल किया जाता है। नगर पूर्वानुमान: भारत के लगभग 450 शहरों के आसपास की मौसम स्थितियों के पिछले 24 घंटे एवं 7 दिन का पूर्वानुमान।
खतरनाक मौसम की चेतावनी देने के लिए कलर कोड रेड, औरेंज एवं येलो में अगले पांच दिन के लिए सभी जिलों के बारे में रोजाना दोबार अलर्ट जारी किए जाते हैं। कलर कोड रेड सर्वाधिक उग्र वर्ग है, जो प्राधिकारियों और आम लोगों को कदम उठाने के लिए आग्रह करता है, औरेंज कोड प्राधिकारियों और आम लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है, जबकि येलो कोड प्राधिकारियों और आम लोगों को खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित करता है। राडार उत्पाद: नवीनतम स्टेशन वार राडार उत्पादों का प्रत्येक 10 मिनट पर अद्यतन किया जाता है। मोबाइल ऐप मौसम आकर्षक तथा यूजर अनुकूल तरीके से मौसम सूचना तथा चेतावनियों के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण टूल होगा, जो आम लोगों की आवश्यकताओं को पूरी करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]