स्वतंत्र आवाज़
word map

तीस्ता नदी पर झूला पुल आजसे खुल गया

मुंशीथांग में सीमा सड़क कार्यबल ने बनाया है यह पुल

उत्तरी सिक्किम में लाचेन के लिए यातायात आसान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 21 March 2020 03:25:39 PM

the swing bridge on the teesta river opened today

गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में लाचेन के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए सीमा सड़क संगठन ने आज चुंगथांग कस्बे के निकट मुंशीथांग में तीस्ता नदी बने 360 फुट लम्बे झूला पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। सीमा सड़क कार्यबल की 86 सड़क निर्माण कंपनी ने स्वास्तिक परियोजना के अतंर्गत अक्तूबर 2019 में इस पुल का निर्माण शुरू किया था और जनवरी 2020 में यह बनकर तैयार हो गया था। पुल के संपर्क मार्गों का निर्माण भी हो गया है।
झूला पुल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दुर्गम इलाकों में तैनात सैन्यबलों के लिए ढुलाई आसान हो जाएगी। जून 2019 में इसी स्थान पर बना 180 फुट लम्बा पुल बादल फटने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सिक्किम के उत्तरी जिले में संचार व्यवस्था भी ठप हो गई थी। इस कारण प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र के माध्यम से ही सम्पर्क बना हुआ था। पुल बनने से अब उत्तरी सिक्किम में लाचेन के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]