स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत-गिनी में प्रगति के अनगिनत अवसर'

गिनी में भारतीय समुदाय ने किया राष्ट्रपति का भव्य स्वागत

कोविंद को गिनी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 3 August 2019 06:22:37 PM

president addresses the indian community

कोनेक्री/ नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज गिनी की राजधानी कोनेक्री में आईवरीकॉस्ट में भारत के राजदूत सैलाश थंगल के आयोजित भारतीय समुदाय स्वागत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और गिनी की पूरक ताकतों को देखते हुए व्यापार एवं निवेश में और दोनों देशों की द्विपक्षीय प्रगति के लिए व्यवसाय में अनगिनत अवसर हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल से लेकर इबोला के विरूद्ध लड़ाई, कृषि, परिवहन से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक गिनी के साथ हमारे संबंधों में विकास सहयोग एक प्रमुख तत्व है। उन्होंने कहा कि गिनी में भारतीय समुदाय की संख्या कम है पर वे गतिशील हैं और देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस देश में चाहे जिस क्षमता में हों, उनमें से प्रत्येक ने सम्मान अर्जित किया है और अपने लिए तथा भारत के लिए एक गौरवपूर्ण स्‍थान प्राप्त किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हम अपने प्रवासी भारतीयों को हमारी रूपांतरकारी यात्रा के एक अंतरंग हिस्से के रूपमें देखते हैं, गिनी में उनके विचारों, उद्यम एवं जमीनी उपस्थिति के जरिए वे भारत में प्रगति एवं विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि जब भी उन्हें हमारी आवश्यकता होगी हम उनके साथ दृढ़ता एवं मजबूती से खड़े रहेंगे। राष्ट्रपति को गिनी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने इस सम्मान को भारत के लोगों, उनके सम्मान और गिनी के निवासियों के सम्मान और गिनी-भारत मित्रता को समर्पित किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]