
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कार्यक्रम में वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए राजकुमार सिंहजीत सिंह, बांग्लादेश का एक सांस्कृतिक संगठन छायानट और श्रीराम वनजी सुतार को टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और हमारी सभ्यतामूलक संपदा का एक...

राज्यसभा सांसद और सुविख्यात नृत्यांगना डॉ सोनल मानसिंह ने संसद भवन ग्रंथालय के बालयोगी सभागार में एक समारोह में संकल्प से सिद्धि थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका आयोजन राज्यसभा सचिवालय ने किया और उद्घाटन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडु ने किया। सभापति ने इस अवसर पर कहा कि संकल्प से सिद्धि का मंत्र...

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी के साथ हुनरहाट का उद्घाटन किया। यह हुनरहाट दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़कसिंह मार्ग पर राज्य एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स में 20 जनवरी तक लगेगा। अरुण जेटली ने इस अवसर पर कहा कि भारत उस्ताद कारीगरों की विरासत से भरा हुआ है और हुनरहाट जैसे...

राज्यपाल राम नाईक राष्ट्रीय ललित कला अकादमी अलीगंज लखनऊ में नगरविकास सचिव संजय कुमार की वन्यजीवों एवं पक्षियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी ‘वाइल्डरनेस ऑन कैनवस’ का उद्घाटन और अवलोकन करते हुए जंगली जीव-जंतुओं के जीवंत चित्र देखकर मंत्रमुग्ध एवं रोमांचित हुए और कहा है कि व्यस्त दिनचर्या में छायाकारी के शौक के लिए...

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड जनजातीय कला, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन कर रहे हैं, जिसका आयोजन दिल्ली हाट आईएनए में आज से 30 नवम्बर तक, नेहरू पार्क में 21 से 30 नवम्बर तक और नई दिल्ली के सेंट्रल पार्क में 16 से 19 नवम्बर तक किया जाएगा। जनजातीय...

राय उमानाथ बली सभागार कैसरबाग लखनऊ में सलाम लखनऊ के तत्वावधान में अवध के लिटिज स्टार-2018 कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। हाफिज उस्मान ने कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कलाकारों को प्रेरित...

मणिपुरी नृत्य के पुरोधा राजकुमार सिंहजित सिंह को वर्ष 2014 के टैगोर सांस्कृतिक समरसता सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने शानदार शिक्षक, कलाकार और कुशल नृत्यकार के रूपमें विशेष स्थान प्राप्त किया है। राजकुमार सिंहजित सिंह ने पारंपरिक मणिपुरी शैली के नृत्य के क्षेत्र में अपनी विलक्षण रचनात्मकता प्रस्तुत की है। उनकी...

संत गाडगे प्रेक्षागृह गोतमीनगर लखनऊ में सत्यसर्मपण संस्था की लोक नाट्य शैली नौटंकी ‘सियाराम अवधपुरी से जनकपुरी’ की संगीतमय प्रस्तुति से राज्यपाल राम नाईक और श्रोतागण बहुत मंत्रमुग्ध हुए। इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने ‘सियाराम अवधपुरी से जनकपुरी’ का द्वीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। नौटंकी की परिकल्पना, लेखन,...

उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने एक कॉंक्लेव को मुख्य अतिथि के रूपमें संबोधित करते हुए कहा है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत के मानचित्र पर स्टार्टअप हब में परिवर्तित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की नई स्टार्टअप पालिसी बिल्कुल...

राज्यपाल राम नाईक ने अलीगंज लखनऊ में कलास्रोत आर्ट गैलरी में सुषमा अग्रवाल की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘आरोहण’ का उद्घाटन और अवलोकन किया। राज्यपाल ने चित्रकला प्रदर्शनी देखकर कहा कि कला की साधना अभिनंदनीय है, चित्रकार ऐसी कला का निर्माण करें, जिससे लोगों को ज्ञान आनंद और समाधान मिले। राज्यपाल ने कहा कि ब्रुश और रंग की...

प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने संस्कार भारती गोमतीनगर लखनऊ के नटराजन पूजन एवं कला गुरु सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि संस्कार और संवेदना मानव समाज की रीढ़ हैं, सामाजिक व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु युवा पीढ़ी में इनका संचरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल...

निशा गुप्ता। एक गृहणी के रूपमें अपने घर-गृहस्थी के रूपमें सफल होना हो या घर से बचे हुए वक्त से अपनी विधा को संभालना हो, अपने सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना हो या अपने वानप्रस्थी जीवन को आध्यात्मिक और भक्तिमय रूप प्रदान करना हो, निशा गुप्ता के अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के ये बड़े आदर्श पक्ष हैं।...

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने उत्तराखंड में टिहरी झील के पास कोटी कॉलोनी में तीन दिवसीय विविध सांस्कृतिक उत्सव 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री...

विख्यात मूर्तिकार उत्तम पाचारणे को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर कलाकार एवं मूर्तिकार उत्तम पाचारणे की राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई निवासी उत्तम पाचारणे...

रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदर्शनी का शीर्षक गुरूदेव दी जर्नी ऑफ द मेस्ट्रो था। प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत में अर्जेंटीना के राजदूत डेनियल चुबरू, अमरीकी दूतावास में लोक मामलों के मंत्री के परामर्शदाता जेफरी सेक्सटोन, हंगरी दूतावास...