केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नई दिल्ली में चौथे अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप-2019 का उद्घाटन करते हुए कहा है कि पुलिस बलों के लिए खेलों का विशेष महत्व है, क्योंकि उत्साह, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण खेलों में सन्निहित हैं। गृह राज्यमंत्री ने महत्वाकांक्षी ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री...
केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने डोपिंग के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए एक बड़े अभियान का आह्वान किया है। इस संदर्भ में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानी एनएडीए का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर कहा कि खेलों की स्वच्छ...
मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सदाबहार एवं ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर ब्रायन लारा, गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के स्टाइलिश एवं भरोसेमंद बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और फील्डिंग को नई परिभाषा देने वाले जॉन्टी रोड्स जैसे सभी क्रिकेट खिलाड़ी अगले वर्ष के शुरु में भारत में होनेवाली रोड सेफ्टी...
भारतीय सेना में कार्यरत कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने महिला वर्ग में तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार और एक मिनट में बारी-बारी से दोनों घुटनों से 120 वार करने के दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके पहले इसी वर्ग में उनका 177 वार और 102 वार करने का रिकॉर्ड था। उनके दोनों रिकॉर्डों का लक्ष्य लड़कियों और महिलाओं...
केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने फिट इंडिया मुहिम को गति प्रदान करने के लिए 1 नवंबर 2019 से राष्ट्रीय और राज्यस्तर के सभी खेल परिसंघों और क्लबों को केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए खेल परिसरों का निःशुल्क इस्तेमाल करने की अनुमति का फैसला किया है। ये सुविधा भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों में आयोजित...
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में ‘इंडिया स्पोर्टस समिट: फिटनेस’ दस अरब डॉलर की संभावना वाला क्षेत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए किरेन रिजीजू ने कहा कि देश में खेल संस्कृति आम जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने...
भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्यों से मुलाकात की, जो हाल ही में रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ राइफल और पिस्टल विश्वकप में हिस्सा लेकर लौटे हैं। राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने निशानेबाजों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि पीवी सिंधु राष्ट्र का गौरव है और उसके जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु पहली...
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजभवन में वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज नई दिल्ली में एक समारोह में फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रधानमंत्री ने अपने खेल और तकनीक से दुनिया का दिल जीतने वाले भारत के खेल प्रतिमान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित...
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने आज नई दिल्ली में सीआईएसएफ के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने चीन के चेंग्दू में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और दो 2 कांस्य पदक प्राप्त...
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि के दौरान खेलों के क्षेत्र में सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार 4 वर्ष के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए...
भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विकास और स्वास्थ्य, मानवाधिकार संवर्धन, सक्रिय नागरिकता, समुदाय सेवा जैसे समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और योगदान के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के बीच एकल एवं संगठनों को आज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए। गौरतलब है कि युवा मामले एवं खेल...
भारत सरकार में युवा मामले और स्वतंत्र प्रभार खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में भारतीय महिला हॉकी टीम से मुलाकात की और जापान के हिरोशिमा में एफआईएच श्रृंखला के फाइनल में जीत हासिल करने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। भारतीय महिला हॉकी टीम की उपलब्धि के बारे में किरेन रिजिजू ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी...
भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार युवा मामले और खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले हफ्ते नीदरलैंड के हर्टोजेनबोश में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों के दल को सम्मानित किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में तीरंदाजों से मुलाकात करते हुए उन्हें टोक्यो-2020 का ओलंपिक...