

विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 जारी की है, जिसमें भारत ने कारोबार सुगमता सूचकांक में 23 पायदानों की और ऊंची छलांग लगाई है। विश्व बैंक के आकलन में 190 देशों वाली डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में भारत वर्ष 2017 के 100वें पायदान से और ऊपर चढ़कर अब 77वें पायदान पर पहुंच गया है। भारत की कारोबार सुगमता सूचकांक में लगाई गई 23...

भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2018 के दूसरे भाग की बैठक दिल्ली में प्रारंभ हुई, जिसमें भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने ‘संसाधन वृद्धि’ और ‘उभरती टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्यापक चर्चा की। नौसेना कमांडरों ने कहा कि भारत एक मैरीटाइम यानी समुद्री देश है और इसका विकास समुद्र से जुड़ा हुआ है। कमांडरों ने कहा कि ‘सबके लिए सुरक्षा...

राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2018 समारोह को संबोधित किया। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह का विषय है 'भ्रष्टाचार उन्मूलन-नए भारत का निर्माण'। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि नए भारत की रचना के लिए भ्रष्टाचार को समाप्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया और भारत-इटली औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास सहयोग कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे का जोरदार स्वागत किया, जो शिखर सम्मेलन में...

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के उपयोग के लिए चार निरीक्षण जहाजों की डिजाइन निर्माण और सप्लाई के लिए कोलकाता की गार्डेन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को ठेका दिया है। जीआरएसई स्पर्धी बोली में सफल रही। इस करार पर दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के बीच हस्ताक्षर किए गए। करार पर रक्षा मंत्रालय...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी यातायात सेवाओं में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च होनी चाहिए। उन्होंने उड्डयन उद्योग से कहा कि वह यात्रियों की सुविधा को हर गतिविधियों के केंद्र में रखे। उन्होंने ये बातें नई दिल्ली में दिल्ली हवाईअड्डे पर जीएमआर ग्रुप के संचालन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘इकॉनोमिक इम्पैक्ट...

अमेरिका के वरिष्ठ उद्योगपतियों और कारोबारियों वाले अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम के बोर्ड के सदस्यों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यूएसआईएसपीएफ बोर्ड के सदस्यों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संपन्न भारत नेतृत्व सम्मेलन के परिणामों की जानकारी दी। कारोबारी नेताओं...

सुप्रसिद्ध कवि और कथाकार अनामिका को पुस्तक 'देह ही देश' ने बड़ा प्रभावित किया है, जैसे यह पुस्तक एक विचार क्रांति बन गई है। सुपरिचित लेखिका और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में हिंदी की प्रोफ़ेसर गरिमा श्रीवास्तव की यह किताब यूरोपीय देशों क्रोएशिया और सर्ब के संघर्ष के दौरान स्त्रियों पर हुई ज्यादतियों और यौन...

प्रख्यात जैन संत एवं आदिवासी जनजीवन के प्रेरक गणि राजेंद्र विजय ने कहा है कि जैन समाज सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह के मानवसेवा से जुड़े सिद्धांतों की आज ज्यादा आवश्यकता है। सांसद राजीव रंजन के आवास पर आयोजित धर्मयोग मानवसेवा यज्ञ समारोह को संबोधित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो में ‘मेक इन इंडिया : अफ्रीका में भारत-जापान साझेदारी और डिजिटल भागीदारी’ पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया और बताया कि भारत सरकार ने कारोबार में सुगमता बढ़ाने के साथ-साथ ‘देश के नागरिकों के लिए जीवन यापन में सहूलियत’ सुनिश्चित करने पर किस तरह से अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है।...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में डॉ प्रभलीन सिंह के लिखे और पंजाब विश्वविद्यालय के प्रकाशित भारत के 50 प्रतिष्ठित सिख नागरिकों के जीवन वृत्त के संकलन 'भारत के प्रमुख सिख' का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर सिख मत में निहित नि:स्वार्थ मानवसेवा की भावना को वृहत्तर समाज के लिए अनुकरणीय...

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने आज राष्ट्रीय पुलिस स्मारक स्थल चाणक्यपुरी नई दिल्ली में पुलिस सेवा में शहीद जवानों के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने देश सेवा और नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता एवं बहादुरी का लोहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि जापान जैसा देश, आकी सीजन का ये वातावरण सच में एक अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात विशेष है, क्योंकि उन्हें जापान में बसे भारतीयों से साल 2016 में मिलने का मौका मिला था, उसके बाद आज मिल रहा हूं। नरेंद्र मोदी ने इस मौके...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में पांचवे भारतीय महिला राष्ट्रीय जैविक उत्सव का उद्घाटन किया। यह उत्सव जैविक कृषि के क्षेत्र में देशभर की महिला उद्यमियों, उत्पादकों तथा किसानों को प्रोत्साहित करता है। मेनका गांधी ने इस अवसर पर कहा कि चार वर्ष...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज जापान की राजधानी टोक्यो रवाना हुए। उन्होंने 28-29 अक्टूबर को अपनी जापान यात्रा पर कहा कि वे प्रधानमंत्री के रूपमें सितंबर 2014 में जापान की अपनी पहली यात्रा के बाद से प्रधानमंत्री शिंजो आबे से 12वींबार मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014...