'लाल किला परिसर का संरक्षण और प्रबंधन' पर कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यशाला में भाग लेने वालों का स्वागत किया और विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण में इसे उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि आगरा का ताज महल और दिल्ली...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्र ने झांसी की विजय शंखनाद रैली को ऐतिहासिक बताया है तथा बुंदेलखंड की जनता को व्यापक समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने दावा किया कि झांसी की रैली ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपेक्षा से ज्यादा भीड़ ने नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। रैली स्थल...
हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री पद के प्रमुखतम दावेदार नरेंद्र भाई मोदी ने झांसी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को देश का एक बड़ा संकट बताते हुए बुंदेलखंड का आह्वान किया कि वह उन्हें केवल साठ महीने दे तो वह उसकी एवं देश की तकदीर बदल देंगे। उन्होंने बुंदेलखंड को वीरों की...
लखनऊ के पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। लखनऊ में भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि मोहसिन रज़ा ने उत्तर प्रदेश रणजी ट्राफी के सदस्य के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व...
जिज्ञासा ज्ञान यात्रा की देवी है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का डौड़ियाखेड़ा राष्ट्रीय जिज्ञासा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एजेंसी (एएसआई) यहां खोदाई करवा रही है। अतिप्रतिष्ठित संत शोभन सरकार ने पहल की है। यहां भूगर्भ में स्वर्ण भंडार का अनुमान किया गया है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) ने विधिवत एक रिपोर्ट...
हैल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने हज़रतगंज स्थित कैपिटल सेंटर में रविवार को पारिवारिक समस्याएं : नि:शुल्क निदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला वाईएन माथुर एडवोकेट फैमिली कोर्ट व टीचर आर्ट आफ लिविंग के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जूही सिंह ने इस बात पर गंभीर रूप से फोकस...
रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सभागार में रविवार 20 अक्टूबर को दो दिवसीय द्वितीय इंटरनेशनल लाइफ स्किल, वैल्यूज़, ज़ेंडर, स्कूल हेल्थ एंड वेलबींग समिट-2013 प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल की विभिन्न शाखाओं ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले...
भारत में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार नरेंद्र भाई मोदी ने आज कानपुर में अपनी लोकप्रियता का डंका बजाया तो कानपुर ने भी मोदी को सर आंखों पर बैठाया। उन्होंने साबित किया कि इस पद के लिए भाजपा का फैसला और दावा मजबूत है। उत्तर प्रदेश में कानपुर क्षेत्र में नरेंद्र मोदी की पहली विजय शंखनाद रैली थी, जिसे रोकने के लिए उत्तर...
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के संग्रामपुर (दौडिया खेड़ा) गांव से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के लखनऊ सर्किल के अधीक्षण के पुरातत्वविद् से स्थल की प्रारंभिक जांच करने को कहा गया है। भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण से भी जीपीआरएस सहित जांच करने को कहा गया है...
केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री डॉ चरण दास महंत ने आज दोहराया कि उनका मंत्रालय उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हर तरह की सहायता तथा समर्थन देगा। डॉ महंत ने अमेठी जिले के जगदीशपुर में राज्य के पहले मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अत्याधुनिक...
हुकूमत की सियासत ने सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है और उसके साथ दिलों में भी दूरियां कर दी हैं, रेजिडेंसी इस बात की आज भी गवाह है कि यहां की गंगा-जमुनी तहज़ीब में पले बढ़े लोगों ने एक साथ मिलकर अंग्रेजों पर हमला बोला था, मगर सांप्रदायिकता देश को कमज़ोर बना रही है। ये बातें राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन सभागार में विश्वविद्यालय...
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सरकारी मशीनरियां लगातार दहशत फैला रही हैं, जिससे आम जनमानस भयाक्रांत है। मेरठ के सरधना क्षेत्र का सघन दौरा करके आए प्रदेश प्रवक्ता डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निर्दोष पुरूषों, महिलाओं एवं युवाओं को फंसाकर गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं और उन्हें जेलों में ठूंसा जा रहा है। ऐसे लोगों पर मुकदमें लगाए जा रहे...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता भी परिवर्तन लाने के पक्ष में है और वह पूरी तरह से सोच चुकी है कि कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है, जाति व मजहब के नाम पर लोगों को बरगलाने वालों की भी अब चलने वाली नहीं है, क्योंकि केंद्र व प्रदेश की सरकार के नेतृत्व से आम जनता परेशान है।...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने चिकित्सा के छात्र-छात्राओं से समाज के ग़रीब व कमजोर वर्गों का सहारा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, चिकित्सकों को महंगे इलाज व दवाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना को अपनाने पर बल दिया। राज्यपाल किंग जॉर्ज चिकित्सा...
सरधना के भाजपा विधायक संजीव सोम की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में गिरफ्तारी के विरोध में खेड़ा में महापंचायत को जिला प्रशासन के प्रतिबंधित करने के बावजूद वहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलाने एवं हवाई फायरिंग कर नाराज़ जन सामान्य को भगाने की कार्रवाई...

मध्य प्रदेश

















