लखनऊ। मुस्लिम रिज़र्वेशन मूवमेंट मुसलमानों की समस्याओं और मांगों को लेकर सक्रिय हो गया है। उसकी स्टेयरिंग कमेटी की मीटिंग लखनऊ में तहरीक का जाएज़ा लेने और आइंदा की हिकमत अमली तय करने के लिये हुई जिसमें आंदोलन के मुद्दों पर बल देने के लिये कई फ़ैसले किये गये। तय किया गया कि एमआरएम की मांगों पर ज़ोर देने के लिए संसद के बजट सत्र के दौरान या बाद में दिल्ली में एक धरना दिया...
बागेश्वर। महिला दिवस के अवसर पर गरुड़ (बागेश्वर) में भारत निर्माण जनसूचना अभियान के तहत महिला जागरूकता के लिये एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना ने पत्र सूचना कार्यालय देहरादून के समन्वय से तीन दिन की इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। ग्रामीण महिलाओं को उनके लिये चलाई जा रही योजनाओं की...
बागेश्वर। भारत सरकार के प्रमुख विकास कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए गरुड़ में तीन दिवसीय भारत निर्माण जनसूचना अभियान महिला दिवस पर शुरू हुआ। अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक, चंदन राम दास ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की, कि प्रदेश...
डोईवाला,देहरादून। डोईवाला में महिला कल्याण समिति ने महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी...
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान, बागेश्वर ने तहसील मुख्यालय में मंगलवार से तीन दिन के लिये एक स्टॉल लगाया है। इसमें संस्थान ने विभिन्न रोजगार परक व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया है। जूटक्रॉफ्ट, हाथ से बना कागज, दस्तकारी की विभिन्न वस्तुएं, चित्रकला, कढ़ाई, रिंगाल क्राफ्ट, ऊन की बुनाई एवं क्रोशिया, खिलौने आदि इनमें शामिल हैं। स्टॉल...
बागेश्वर। भारत निर्माण जनसूचना अभियान के तहत मंगलवार को सर्वशिक्षा अभियान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बच्चों को पेंटिंग, गुलदस्ता बनाने, दरी-कालीन बनाने, ड्रेस सिलने, काष्ठकला और ताइक्वांडो के बारे में विस्तार से बताया गया। विकलांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम 'सपनों की उड़ान' के तहत बच्चों के शैक्षिक...
घुड़दौड़ी, पौड़ी।देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के वार्षिक समारोह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 2124.58 लाख रुपये लागत के भवनों का लोकार्पण किया। इस धन से इलैक्ट्रीकल एवं इलैक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग भवन, सेंट्रल कैंटीन, बायोटैक्नोलॉजी विभाग का भवन, तीन सौ बेड महिला छात्रावास भवन बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की...
लंदन। 'हिंदी फ़िल्मी गीतों में हिंदी' विषय पर नेहरु सेंटर में कथा यूके, एशियन कम्युनिटी आर्ट्स और नेहरु सेंटर के सौजन्य से एक रोचक आयोजन हुआ जिसमें कथा यूके के महासचिव तेजेंद्र शर्मा ने पुराने, नए हिंदी गीतों से भरी इस शाम पर एक शानदार पॉवर-पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। इस खूबसूरत शाम का आगाज़ किया नेहरु सेंटर...
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने शुक्रवार को सचिवालय में 'राज्य संकट प्रबंधन योजना' की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से निपटने के लिए सभी संभावित उपाय पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिए जाएं, साथ ही सभी विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार आपदा संकट प्रबंधन योजना को तैयार कर उसी अनुरूप अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित...
बागेश्वर। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कपकोट के केदारीबगड़ नामक स्थान पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में दूरस्थ क्षेत्र बोरबलड़ा को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 15 किलोमीटर और क्वारी ग्राम को जोड़ने के लिए 10 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने दुग नाकुरी में तहसील की स्थापना, असौं, सनेती, फरसाली के इंटर कालेजों को सवित्त मान्यता दिए जाने, ब्लाक कार्यालय...
जम्मू। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि जम्मू में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने पिछले दशक में क्षेत्र में कृषि अध्ययन, शोध और विस्तार कार्य को सुदृढ़ बनाया है, लेकिन विश्वविद्यालय की भूमिका इससे कहीं अधिक बड़ी है, उसे विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित...
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर अर्जुन सिंह नहीं रहे। वे यूं तो बीमार चल रहे थे, मगर दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें जब एम्स ले जाया गया तो बचाया नहीं जा सका। इकियासी वर्ष के अर्जुन सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में कांग्रेस की बहुत सेवा की और अनेक...
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्गरेट अल्वा शुक्रवार को घुल-मिल कर बच्चों के बीच रहीं। इसी के साथ राजभवन में वसंतोत्सव 2011 के कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता के साथ शुरू हो गए हैं। मार्गरेट अल्वा ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित...
बरेली। महाशिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री मायावती के औचक बरेली दौरे को देखते हुए 15 दिनों से चल रहा शहर की कायापलट का काम उनके बरेली आकर और प्रस्थान होते ही विलुप्त हो गया। यह चित्र भी उसी स्थान का है जहां उनके आगमन को देखते हुए अघोषित कर्फ्यू लगाया गया था। महाशिवरात्रि के दिन डरा सहमा सा बरेली का जनजीवन अपनी...
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति आरबी रविंद्रन और न्यायमूर्ति एके पटनायक की पीठ ने कुछ सीमित बिंदुओं पर राज्य सरकार को यह बताने के निर्देश दिये हैं कि सिटर्जिया वायो कैमिकल्स लिमिटेड के मामले में हाईकोर्ट के निर्देशों पर क्या कार्रवाई हुई है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सिटर्जिया वायो कैमिकल्स लिमिटेड मामले में किसी भी प्रकार की सीबीआई जांच की आवश्यकता से इनकार...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के साथ गुरूवार को डीएवी कॉलेज में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों से कहा कि वे भौतिकवादी संस्कृति को त्यागते हुए संघर्ष एवं अनुशासन के मूल्यों...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एमकेपी कॉलेज में कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में आयोजित जनजागरूकता अभियान के समापन समारोह में कहा है कि इसे रोकने के लिए जनजागरूकता के साथ ही कानून को भी कड़ाई से लागू करना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ आशा माथुर से कहा कि पूरे...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय बिल पर सौदेबाजी शुरू हो गई है। राज्यपाल के यहां विचाराधीन यह बिल किसी बड़े राजनीतिक फैसले की प्रतीक्षा में है। हो सकता है कि कांग्रेस और बसपा के बीच यह तय हो जाए कि उत्तर प्रदेश की मेयर की आधी सीटों पर बसपा हो और आधी पर कांग्रेस। इसी प्रकार कुछ नगरपरिषदों में दोस्ताना चुनाव हो। शायद इसी रणनीति के तहत बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस...
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद टिहरी गढ़वाल में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय सारिणी जारी कर दी है, जिसके अनुसार 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 24 मार्च को प्रातः 10 से अपराह्न 2 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, 25 मार्च को अपराह्न 3 बजे से...
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रति वर्ष भ्रूण-हत्या और अन्य कई कारणों से एक करोड़ से अधिक कन्याएं संसार से विलुप्त होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 'हम देवी के रूप में अपनी पूजा नहीं चाहते, हम केवल इंसान के रूप में जीना चाहते हैं, हमें शांति और सम्मान से...

मध्य प्रदेश

















