
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव सरकार ने विपक्ष के भारी आक्रोश का सामना किया। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय सदन में इस आक्रोश को शांत कर सदस्यों को अपने स्थान पर वापस भेजने में जब पूरी तरह नाकाम हुए तो उन्होंने कल सवेरे ग्यारह बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। अपनी नाकामियों...

तर्क और निश्चय में वैर है। बुद्धि युक्ति निश्चय करती है, तर्क उसे काट देता है, लेकिन तर्क कोई निष्कर्ष नहीं देता। तर्क स्वभाव से ही असंतोषी है। प्रत्यक्ष को प्रमाण माना जाता है। कहावत है कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती, लेकिन तर्क संतुष्ट नहीं होने देता। प्रत्यक्ष के विरूद्ध भी तर्क उठते हैं कि प्रत्यक्ष आंख...

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव नामांकन-पत्र के हलफनामे में जशोदा बेन का पत्नी के रूप में उल्लेख करने के बाद जहां वे रातों-रात विश्वपटल पर खबरों में आ गईं हैं, वहीं उनकी सुरक्षा का भी मोदी जैसा खतरा बढ़ गया है। देश के अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा...

एक तुच्छ दिखने वाले जीवाणु का मामूली रूप से काटा जाना किसी की जिंदगी को भीषण खतरे में डाल सकता है। क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे कि हर वर्ष रोगाणुवाहक जीव (वेक्टर) जन्य बीमारियों के कारण दस लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। हां, यह सही है, मच्छर जैसे जीवों के काटने से होने वाली मौतों की संख्या चिंताजनक ढंग से...

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा-अकाली दल के प्रत्याशी अरूण जेटली ने चुनाव प्रचार डायरी में भाजपा के घोषणा-पत्र और विदेशी निवेश पर बोलते हुए कहा है कि अगली सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालने की होगी, यूपीए सरकार को 8.5 प्रतिशत विकास दर विरासत में मिली थी, वह 4.5 प्रतिशत...

काशी कहें या बनारस दोनों का अर्थ एक ही है। काशी से धर्म और आध्यात्म का बोध होता है और बनारस से यहां की संस्कृति जनजीवन और मौज मस्ती का। भौतिक सुख की अंधी बेला में, बनारस का बना हुआ रस तो चौपट हो गया, अब स्मृतियां ही शेष हैं। यह बनारस ही है, जहां गंगा की धारा उलट गई, आम लंगड़ा हो गया, बात बतरस में बदलकर किस्से और कहावत में बदल ...

'सवा लाख से एक लड़ाऊं' सिख पंथ के महान योद्धा, संत और श्रीगुरू साहिब गुरु गोबिंद सिंह के वीरता और जोश से लबरेज़ इस वाक्य की प्रासंगिकता बलदेव सिंह औलख पर सिद्ध होती है, जी हां! बलदेव सिंह औलख उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी वोटों से निर्वाचित होकर विधानसभा में आए भाजपा के सिख विधायक हैं और...

बरेली में प्रवेश करते ही अनेक यादगारें मानसिक पटल पर आ जाती हैं। 'झुमका गिरा रे बरेली के बाज़ार में' गाने की आज भी रेटिंग है, भले ही विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा बरेली की है। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल से जब उनका यह साक्षात्कार शुरू हुआ तो उन्होंने उसकी शुरुआत ही बरेली के झुमके से की, जिससे पता चलता है कि...

बाईस मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जा चुका है। जल दिवस मनाने का यह समय भारत के लिए बहुत प्रेरणाप्रद है, क्योंकि मार्च के लगते ही मौसम का मिजाज भी देश के एक बड़े भू-भाग में गर्मी पकड़ने लगता है और इसी के साथ यहां पेयजल की मांग और किल्लत भी बढ़ जाती है। यह दिवस भी रस्म अदायगी के बाद अपनी प्रचंड सच्चाई में विलीन हो जाता है।...

मध्यकालीन विशाल मुबारक मंडी महल परिसर जम्मू शहर के प्राचीनतम इलाके में है। इस महल में बेहतरीन शिल्पकारी की मिसाल के तौर पर कईं सुंदर और उत्कृष्ट इमारतें हैं। महल का वास्तु अत्यलंकृत यूरोपीय, मुगल और राजस्थानी शैली से लिया गया है, जो विभिन्न संस्कृतियों के अनूठे संगम को पेश करता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि प्राचीनतम...

उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 61वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपने संबोधन की शुरुआत इस शेर से की-बा नाम-ए-खुदावंद जान आफरीनहाकिम-ए-सोखां दर ज़ुबान आफरीन।...

गुमशुदा मलेशियाई विमान एमएच-370 की तलाश का दायरा बढ़ा दिया गया है। दक्षिणी अंडमान समुद्र में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं को मिलकर विमान खोजने के लिए तैनात कर दिया गया है। खोज अभियान की इस कार्रवाई के लिए भारतीय नौसेना को नेतृत्व सौंपा गया है। इस संयुक्त खोज अभियान का संयोजन नई...

भारतीय नागरिक लेखा सेवा के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के समूह ने कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। परिवीक्षाधीन अधिकारियों से राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नागरिक लेखा सेवा को भारतीय सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली में सुधारों के एक भाग स्वरूप 1976 ...

प्रकृति मधुमय है। इसके अंतस् में मधुरस है। काया में मधुगंध है। प्रकृति की गति मधुछंद आबद्ध है। प्रकृति का केंद्र अजस्र मधुकोष है। इसी केंद्र का नाम है-उत्स। इस केंद्र से जुड़ना उत्साह है और इसी केंद्र में मस्त हो जाना उत्सव। उत्स मूल्यवान है, लेकिन उत्सव अनमोल। उत्स गोत्र नहीं, वंश नहीं, इतिहास की पकड़ से बहुत दूर, लेकिन...

भारत में प्रत्येक 10 व्यक्तियों में से एक किडनी की बिमारियों से ग्रस्त है। दुर्भाग्य से आधे से अधिक मरीज अपनी बिमारी के बारे में तब जान पाते हैं, जब उनकी किडनियां 60 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी होती हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के अध्ययन के अनुसार लगभग 1.50 लाख नए किडनी मरीज़ों की संख्या...