
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बदलते स्वरूप के संदर्भ में राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय राजनयिकों से प्रभावी कूटनीति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उपराष्ट्रपति ने उनके आवास पर उनसे मिलने आए भारतीय विदेश सेवा बैच 2017 के 41 अधिकारियों को भारत और विश्व विषय...

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कम्बोडिया के वाणिज्य मंत्रालय के साथ मिलकर 5वें भारत-सीएलएमवी यानी कम्बोडिया, लाओस, म्यामा, वियतनाम व्यवसाय सम्मेलन का आयोजन कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में किया, जिसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कम्बोडिया के उप प्रधानमंत्री ने की और इसमें भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री एक समीक्षा बैठक में पड़ोसी देशों के साथ भारत की सीमाओं के साथ बाड़ लगाने और सड़कों एवं चौकियों के निर्माण में हुई प्रगति का जायजा ले रहे थे, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में आईएनएसवी तारिणी की टीम को प्रतिष्ठित नारी शक्ति सम्मान 2017 प्रदान किया। तारिणी टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति पतरपल्ली, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या वोडापट्टी, लेफ्टिनेंट...

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट की भारत की यात्रा से भारत और नीदरलैंड के बीच सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ नीदरलैंड के विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग, स्वास्थ्य देखभाल, आधारभूत संरचना एवं जल और कृषि एवं खाद्य मंत्री और 220 सदस्यों वाला एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल...

भारतीय नौकायन पोत आईएनएसवी तारिणी से पूरे विश्व की सागर परिक्रमा करने वाली भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। नाविका सागर परिक्रमा के नाम से जाना जाने वाला यह अभियान पूरे विश्व की सागर परिक्रमा का पहला भारतीय अभियान था, जिसके चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं...

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने विश्व वन्यजीव कोष की ‘गंगा और इसकी जैव विविधता आवास एवं प्रजाति संरक्षण के लिए रोडमैप विकास’ थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला में गंगा नदी में ‘चयनित जलीय प्रजातियों की संरक्षण स्थिति’ पर एक रिपोर्ट जारी की। उन्होंने भारतीय वन्यजीव संस्थान का स्वप्रेरित...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि देश की रक्षा के लिए सुरक्षाबलों के बलिदान पर देश पर गर्व है। बीएसएफ जवानों के सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए जीवन को न्यौछावर करने से बड़ा कोई बलिदान नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, संप्रभुता...

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि केरल में निपाह वायरस और उसके कारण होने वाली मौतों से उत्पन्न स्थिति पर सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया में डाली गई अफवाहों पर ध्यान न दें और दहशत न फैलाएं। उन्होंने मंत्रालय...

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नई दिल्ली में पुराने किले में कई महत्वपूर्ण संरक्षण, पुनरूद्धार, उन्नतिकरण और विकास कार्यों की शुरूआत की है। एक अनूठी पहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुराने किले की परिधि से लगे कक्षों में केंद्रीय पुरावस्तु संग्रह खंड के संरक्षण और उन्नतिकरण का शुभारंभ किया है। पुरावस्तु संग्रह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रूस यात्रा पर एक वक्तव्य में कहा है कि मैं अपनी रूस की सोची शहर की यात्रा और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात को लेकर आशांवित हूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता में भारत और रूस के बीच विशेष गौरवशाली रणनीतिक साझेदारी और भी...

चतुर्थ डिज़िटल इंडिया समिट-2018 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस को बिज़नेस वर्ल्ड अवार्ड प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस को यह अवार्ड नागरिक सुरक्षा के लिए उच्च तकनीक के प्रयोग के लिए दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को यह अवार्ड डिज़िटल इंडिया समिट में आंध्र प्रदेश के आईटी...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने चीन गणराज्य के हेनान प्रांत के सान्या शहर में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। भारत ने पहली बार एससीओ के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।...

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने राहत आयुक्तों और सचिवों के वार्षिक सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे बाढ़, चक्रवात, भूकंप आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बेहतर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हमें बेहतर मौसम पूर्वानुमान, छद्म अभ्यास आयोजन और बेहतर...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत पहली शर्त है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों का काम सिर्फ युवाओं को चिकित्सा ज्ञान और कौशल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक ऐसा सजग नागरिक भी बनाना भी है,...