स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति ने वायुसेना को दिए स्टेंडर्ड्स व कलर्स

'भारतीय सशस्त्र सेनाओं की बहादुरी दुनियाभर में प्रशंसनीय'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 29 November 2018 03:59:42 PM

president ramnath kovind gave the air force to the standards and colors

गुवाहाटी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज गुवाहाटी में 118 हेलीकॉप्टर यूनिट को स्टेंडर्ड्स और एयर डिफेंस कॉलेज को कलर्स प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि आज दुनिया भारत को अलग नज़रिए से देखती है, भारत को मुख्य शक्ति के रूपमें देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार, वाणिज्य और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में वैश्विक प्रतिमान को स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रपति ने सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय वायुसेना की उल्लेखनीय भूमिका की सराहना की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भारत के उदय के अनेक आयाम हैं, जो उसे वायुसेना के योद्धाओं सहित अपनी सशस्त्र सेनाओं की क्षमताओं और बहादुरी से प्राप्त होते हैं। गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं। भारतीय सेना दिनोंदिन अपनी क्षमता प्रदर्शन को और भी सुदृढ़ कर रही है, वह परमाणु हथियार, उन्नत अस्त्र-शस्त्र से लैस है और उसके पास आधुनिक मिसाइल तकनीकें भी उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में वायुसेनाध्यक्ष चीफ एयर मार्शल बिरेंदर सिंह धनोआ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना एक ताकतवर बल है, जो अपनी शक्ति और व्यावसायिकता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]