स्वतंत्र आवाज़
word map

'अनुभूति' काव्य संकलन का विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 12 April 2016 12:10:36 AM

poetry released

देहरादून। कवि धीरेंद्र सिंह गंगवार के काव्य संकलन 'अनुभूति' का देहरादून में विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद चमोली, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल प्रकाश जोशी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और उमा जोशी की प्रस्तुति सरस्वती वंदना से हुआ। धीरेंद्र सिंह गंगवार एक कवि होने के साथ-साथ उत्तराखंड टैक्नीकल यूनीवर्सिटी देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं।
'अनुभूति' विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने की और शंकर मित्तल 'गुरुजी', राम विनय सिंह ने काव्य संकलन की समीक्षा प्रस्तुत की। काव्य संकलन का प्रकाशन धम्म इंप्रेशंस ने किया है। अवधेश कुमारी गंगवार ने कवि के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुमेधा गंगवार, आनंद दीवान, शिवमोहन सिंह, संजय प्रधान, बलवीर सिंह, आर्येश, श्रीकांत की उपस्थिति उल्लेखनीय है। ऑफिसर्स ट्रांजिट हास्टल देहारदून में हुए इस कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]