स्वतंत्र आवाज़
word map

एनसीसी लड़कियों का एवरेस्ट अभियान

रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

शिखर पर पहुंचे 70 से अधिक अभियान दल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 10 March 2016 12:41:13 AM

ncc girls everest expedition

नई दिल्ली। रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की लड़कियों के पहले माउंट एवरेस्ट अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान दल का नेतृत्व कर्नल गौरव कार्की कर रही हैं, इसमें 15 सेवाकर्मी तथा 10 लड़कियां है। यह दल 31 मार्च 2016 को नेपाल पहुंचेगा और बेस कैंप से 8 से 25 अप्रैल 2016 तक ट्रैकिंग करेगा, ताकि दल 15 और 25 मई 2016 के बीच शिखर पर पहुंच सके। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 2014 में एनसीसी लड़कियों के पहले अभियान दल को माउंट एवरेस्ट पर भेजने का प्रस्ताव किया था। इसके लिए 25 चुनिंदा केंद्रों पर अखिल भारतीय ट्रायल हुआ और दार्जिलिंग के हिमालय पर्वतारोहण संस्थान में पर्वातारोहण कोर्स के लिए 100 लड़कियां चुनी गईं। उनके प्रदर्शन के आधार पर पहले एवरेस्ट अभियान के लिए एनसीसी की 40 लड़की कैडेटों को चुना गया।
एवरेस्ट पूर्व अभियान से पहले का अभियान अप्रैल-मई 2015 में 40 कैडेटों के लिए हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट माउंट देव-तिब्बा (19688 फीट) तक चलाया गया। अगले चरण के लिए प्रदर्शन के आधार पर 15 कैडेट चुने गए। अगस्त 2015 में अभियान दल दूसरे एवरेस्ट पूर्व अभियान त्रिशूल पर्वत (23360 फीट) के लिए रवाना हुआ और एवरेस्ट अभियान के लिए 10 लड़की कैडेटों को चुनने में सहायता मिली। अभियान पूर्व गतिविधियां 11 जनवरी से 31 जनवरी 2016 तक सियाचिन बेस कैम्प में चलाई गईं। इसका उद्देश्य अभियान में शामिल होने वालों को अत्यंत सर्दी के अनुकूल बनाना और उन्हें बर्फ कला में कौशल बनाना था। एनसीसी में 1970 में पर्वतारोहण अभियान तथा सहासिक कार्रवाई की शुरूआत की गई थी, तब से एनसीसी प्रत्येक वर्ष पर्वतारोहण अभियान चलाता है। एक अभियान लड़कों के लिए और दूसरा लड़कियों के लिए होता है। अब तक विभिन्न शिखर पर 70 से अधिक अभियान दल भेजे गए हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]