स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Monday 26 May 2025 05:14:41 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के निवास कार्यक्रम केतहत आए विभिन्न कलाकारों के एक समूह ने मुलाकात की। गौरतलब हैकि राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक कला उत्सव में भारत के पारंपरिक कला रूपों को उनके मूल रूपोंमें प्रदर्शित किया गया है। कला उत्सव ने भारत के लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी राष्ट्रपति भवन में एक मंच प्रदान किया है, जिन्होंने पीढ़ियों से कला के विभिन्न रूपों को संजोया हुआ है। मध्य प्रदेश के गोंड कला और बिहार के मधुबनी कला के कलाकार आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम केतहत 20 से 27 मई तक राष्ट्रपति भवन में ठहरे हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक कला उत्सव में एमपी और बिहार के कलाकारों की पेंटिंग्स देखीं। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में कलाकारों के योगदान की सराहना की और उन सभीको उनके उज्जवल भविष्य के कलात्मक प्रयासों में सफलता की शुभकामनाएं भी दीं। मधुबनी कलाकार शांति देवी, अंबिका देवी, मनीषा झा, प्रीति कर्ण, रंजन पासवान, शांति देवी, उर्मीला देवी, श्रवण पासवान, कुमारी नलिनी शाह और मोती कर्ण हैं और गोंड कलाकार दुर्गाबाई व्याम, सुभाष व्याम, ननकुसिया श्याम, रामसिंह उर्वेती, दिलीप श्याम, चंपाकली, हीरामन उर्वेती और जापानी श्याम धुर्वे प्रमुख रूपसे उपस्थित थे।