स्वतंत्र आवाज़
word map

मेरा उद्देश्य हिंदू समाज एक रहे-हिमंता बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसमूह की मौजूदगी में नामांकन कराया

असम में इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के पक्के आसार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 20 March 2026 06:23:14 PM

himanta biswa sarma filed his nomination in the presence of a large crowd

गुवाहाटी। केसरिया दुपट्टों से सजेधजे जनसमूह ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा केबीच फिरसे असम के मुख्यमंत्री बनने के अत्यंत आत्मविश्वास केसाथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज माँ कामाख्या, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से असम चुनाव-2026 के लिए जालुकबारी एलएसी विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। असम इस समय केसरिया में रंगा है और यहां हर किसी की उत्साही जुबान पर हैकि हिमंता बिस्वा सरमा फिरसे और भारी बहुमत से असम विधानसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं। नामांकन के समय जनता जनार्दन का उत्साह अपने चरम पर था और वह हिमंता बिस्वा सरमा को प्यार से चूमना और स्पर्श करना चाहते थे। महिलाओं ने इस मौके पर उनका खास समर्थन प्रदर्शित किया। माना जा रहा हैकि असम एकबार फिर भाजपा का प्रचंड गढ़ बनने जा रहा है।
हिमंता बिस्वा सरमा एक ही स्लोगन में सबकुछ कह गए-मेरा उद्देश्य हिंदू समाज एक रहे। उन्होंने अपने नामांकन पर जनता से अपील में कहाकि इस अत्यंत महत्वपूर्ण यात्रा में मैं असम की जनता का आशीर्वाद चाहता हूं। उन्होंने कहाकि असम की सनातन सभ्यता को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि संकल्प है और आज मुझे कैसा महसूस हुआ, यह बताने केलिए मेरे पास जनसामान्य की खुशी व्यक्त करने के शब्द नहीं हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने मौजूद जनसमुदाय से कहाकि उसका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहाकि सभी का धन्यवाद, मैं हमेशा जनता के समर्थन का आभारी रहूंगा, मेरा उद्देश्य हैकि हिंदू समाज एक रहे। उन्होंने कहाकि केसरिया आसमान के नीचे गुवाहाटी में जोश से पूरे असम में कमल खिल रहा है और यह तो बस ट्रेलर है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]