स्वतंत्र आवाज़
word map

स्मार्ट डीआरडीओ मिसाइल का सफल परीक्षण

'भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता और अधिक बढ़ेगी'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने दी बधाई!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 1 May 2024 02:54:52 PM

successful test of smart drdo missile

भुवनेश्वर। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को हल्के टारपीडो की पारंपरिक सीमा से कहीं अधिक बढ़ावा देने केलिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की डिजाइन और विकसित सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो प्रणाली (स्मार्ट) का आज लगभग 08:30 बजे सुबह ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। स्मार्ट प्रणाली अगली पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्के वजन वाली टारपीडो डिलीवरी प्रणाली है। मिसाइल को ग्राउंड मोबाइल लॉंचर से लॉंच किया गया था, इसमें सममित पृथक्करण, इजेक्शन और वेग नियंत्रण जैसे कई अत्याधुनिक तंत्रों को मान्य किया गया है।
स्मार्ट कनस्तर आधारित मिसाइल प्रणाली में कई उन्नत उप प्रणालियां शामिल हैं अर्थात दो चरण ठोस प्रणोदन प्रणाली, इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्चुएटर प्रणाली, सटीक जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली आदि। यह प्रणाली पैराशूट आधारित रिलीज प्रणाली केसाथ पेलोड के रूपमें उन्नत हल्के वजन वाले टारपीडो को ले जाती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्मार्ट मिसाइल के उड़ान परीक्षण की सफलता पर डीआरडीओ और उद्योग भागीदारों को बधाई दी और कहा हैकि स्मार्ट मिसाइल भारतीय नौसेना की ताकत को और ज्यादा बढ़ाएगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत ने भी पूरी स्मार्ट टीम के सहक्रियात्मक प्रयासों की सराहना की और उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ते रहने का आग्रह किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]