स्वतंत्र आवाज़
word map

सिविल सेवा परीक्षा 2012 के नतीजे घोषित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 04 May 2013 08:10:33 AM

नई दिल्‍ली। संघ लोक सेवा आयोग की अक्तूबर 2012 में आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2012 के लिखित भाग तथा मार्च-अप्रैल 2013 में आयोजित व्यक्तित्व परिक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप क तथा ग्रुप ख में नियुक्ति के लिये जिन उम्मीद्वारों की सिफारिश की गई है, उनकी सूची योग्यता क्रम में घोषित कर दी गई है। कुल मिलाकर 1091 रिक्तियों (सामान्य 550, अन्य पिछड़े वर्ग 295, अनुसूचित जाति 169 तथा अनुसूचित जनजाति 77) के लिये 998 उम्मीद्वारों की नियुक्ति हेतु सिफारिश की गई है, जिनमें ‌‌457 उम्मीद्वार सामान्य वर्ग के हैं (इनमें शारीरिक रूप से असमर्थ 23 उम्मीद्वार), 295 उम्मीद्वार अन्य पिछड़े वर्ग के हैं (इनमें शारीरिक रूप से असमर्थ 9 उम्मीद्वार), 169 उम्मीद्वार अनुसूचित जातियों के (इनमें शारीरिक रूप से असमर्थ 2 उम्मीद्वार) एवं 77 उम्मीद्वार अनुसूचित जनजातियों के हैं।
विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां, परीक्षा की नियमावली के नियम‌-2 और 19 में दिए गए उपबंधों पर उचित ध्यान देते हुए उप्लब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार और उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरणों द्वारा, उनमें लंबित पड़ी विशेष अनुमति याचिकाओं, पुनर्विचार आवेदनों, रिट याचिकाओं, मूल आवेदनों पर दिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन की जाएंगी।सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है-भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए-180 (सामान्य 94, अन्य पिछड़े वर्ग 45, अनुसूचित जाति 28 तथा अनुसूचित जनजाति 13), भारतीय विदेश सेवा के लिए-30 (सामान्य 16, अन्य पिछड़े वर्ग 9 तथा अनुसूचित जाति 5), भारतीय पुलिस सेवा के लिए-150 (सामान्य 75, अन्य पिछड़े वर्ग 41, अनुसूचित जाति 23 तथा अनुसूचित जनजाति 11), ग्रुप क केंद्रीय सेवाओं के लिए-630 (सामान्य 323, अन्य पिछड़े वर्ग 172, अनुसूचित जाति 89 तथा अनुसूचित जनजाति 46), ग्रुप ख केंद्रीय सेवाओं के लिए-101 (सामान्य 42, अन्य पिछड़े वर्ग 28, अनुसूचित जाति 24 तथा अनुसूचित जनजाति 7) इनमें शारीरिक रूप से असमर्थ उम्मीद्वारों के लिए 34 रिक्तियां शामिल हैं।
इन अनुक्रमांक वाले 92 उम्मीद्वारों की उम्मीद्वारी अंतिम है-003554, 030292, 069846, 100960, 176558, 239976, 311971, 381786, 448467, 005121, 036265, 069877, 110777, 177404, 257667, 317052, 383929, 470016, 008310, 036272, 069926, 111790, 194229, 260355, 317267, 383960, 471057, 009511, 038482, 073028, 121582, 194660, 262285, 318892, 395334, 474265, 010166, 045065, 075191, 123378, 194880, 274029, 328327, 399313, 011288, 045278, 075908, 128498, 198220, 276404, 356446, 416560, 016870, 047084, 084575, 137836, 203316, 280353, 357194, 421968, 017706, 047137, 090198, 141761, 204347, 293624, 365568, 436965, 020985, 047596, 094082, 142218, 214179, 301028, 376355, 441262, 023495, 058625, 100218, 153702, 238050, 307349, 378527, 444927, 030248, 065227, 100292, 174429, 239335, 308293, 380128, 445251
तीन उम्मीद्वारों के परिणाम रोक दिए गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2012 के नियम 16(4) एवं (5) के अनुसार, आयोग ने संबंधित वर्ग के अंतर्गत अंतिम अनुशंसित उम्मीद्वार के योग्यता क्रम में 184 उम्मीद्वारों की एक समेकित आरक्षित सूचि बनाई है, जिसमें सामान्य वर्ग के 92, अन्य पिछ्ड़े वर्गों के 75, अनुसूचित जातियों के 11 तथा अनुसूचित जनजातियों के 6 उम्मीद्वार शामिल हैं। संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक सुविधा काउंटर है। उम्मीद्वार अपनी परीक्षा, भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्‍या 23385271, 23381125, 23098543 पर कार्य दिवसों में प्रातः 10 से सायं 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। अंक तालिका, परीणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यद्यपि यहां यह विवरण देने में सावधानी बरती गई है, उम्‍मीद्वार अधिकृत दस्‍तावेज से संतुष्‍ट हों।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]