
भारत के अग्रणी लोकसेवा प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय सुशासन केंद्र यानी एनसीजीजी ने अगले पांच वर्ष के दौरान मालदीव के एक हजार लोक प्रशासकों के क्षमता निर्माण के लिए मालदीव सिविल सर्विसेज कमीशन के साथ एक समझौता किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव की राजधानी माले की यात्रा के दौरान भारत के राजदूत संजय सुधीर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्तकर देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली यात्रा पर समुद्री पड़ोसियों मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर आज दिल्ली से रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर एक वक्तव्य में कहा है कि भारत में दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद उनकी...

भारत सरकार और मार्शल द्वीप समूह गणराज्य की सरकार के बीच करों के संबंध में सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक अनुबंध पर मार्शल द्वीप समूह के माजूरो में 18 मार्च 2016 को हस्ताक्षर किए गए थे। भारत-मार्शल द्वीप समूह टीआईईए को भारत के राजपत्र में 21 मई 2019 को अधिसूचित किया गया है। यह समझौता कर उद्देश्यों के लिए दोनों देशों के बीच बैंकिंग...

अमेरिका ने भारत को जीएसपी के जो लाभ दिए हुए थे उन्हें अमरीका 5 जून 2019 से वापस ले लेगा। गौरतलब है कि ये कुछ विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों को दिए जा रहे एक पक्षीय गैर पारस्परिक और गैर पक्षपाती लाभ हैं। भारत ने द्विपक्षीय व्यापार चर्चा के एक हिस्से के रूपमें पारस्परिक रूपसे आगे बढ़ने के स्वीकार्य तरीके का पता लगाने के...

किर्गिज़स्तान के बिश्केक में 23 मई से दूसरा शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम चल रहा है, जो 26 मई तक चलेगा। फोरम की बैठक में भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक शिष्टमंडल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। शिष्टमंडल में अपर महानिदेशक टीवीके रेड्डी और सहायक निदेशक अंकुर लोहटी शामिल हैं। फोरम का उद्घाटन किर्गिज़स्तान...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी की दोबारा प्रचंड जीत पर दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों की ओर से बधाईयों का ताता लगा है। गौरतलब है कि सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सबकी उम्मीदों से भी ज्यादा सफलता मिली है। इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा यानी तीन सौ दो और एनडीए को तीन सौ के भी...

विकासशील देशों की डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक आज नई दिल्ली में हुई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु की मेजबानी में रात्रिभोज के साथ कल शाम मंत्रिस्तरीय बैठक की शुरुआत हुई थी, जिसमें विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो भी उपस्थित थे। सुरेश प्रभु ने रात्रिभोज के...

अमरीका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन माइकल रिचर्डसन 14 मई तक भारत की सरकारी यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को और मजबूत बनाने एवं नौसैनिक सहयोग की नई संभावना तलाशना है। एडमिरल जॉन एम रिचर्डसन के आज राजधानी दिल्ली पहुंचने पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने उनकी जोरदार...

बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली से जुड़े अहम मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्घाटन सत्र आज नई दिल्ली में शुरु हुआ। दो दिवसीय इस बैठक में विकासशील और बेहद कम विकसित देशेां के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं। भारत सरकार के वाणिज्य सचिव डॉ अनूप वाधवन ने प्रतिनिधिमंडल...

भारतीय चुनाव आयोग के चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के हिस्से के रूपमें विश्वभर के 20 चुनाव प्रबंधन निकायों के 65 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने 17वें लोकसभा चुनाव का अवलोकन किया। विश्व के 20 प्रमुख देशों ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, फिजी, जॉर्जिया, केन्या, कोरिया गणराज्य, किर्गिस्तान, मलेशिया, मैक्सिको,...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वियतनाम की उपराष्ट्रपति डांग थी न्गोक थिन्ह, नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन और वियतनाम के कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता की और सम्मान भोज में भाग लिया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति वियतनाम की चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर हैं। उन्होंने...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू वियतनाम की अपनी चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर वियतनाम की राजधानी हनोई में हैं, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। भारत और वियतनाम के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष से भी ज्यादा पहले...

भारतीय नौसेना के जहाज कोलकाता और शक्ति ने 3 मई से 9 मई के दौरान दक्षिण चीन सागर में जापान, फिलीपींस और अमेरिका के नौसेना जहाजों के साथ समूह यात्रा की। इस समूह यात्रा में भारत के मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता और बेड़े को सहायता पहुंचाने वाला जहाज आईएनएस शक्ति, जापान के हेलीकॉप्टर कैरियर जेएमएसडीएफ ईजूमो और मिसाइल विध्वंसक...

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कोच्चि में विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सीमा शुल्क प्रशासन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक आयोजित की है, जो आज और कल तक चलेगी। गौरतलब है कि भारत को 1 जुलाई 2018 को दो वर्ष की अवधि के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र का वाइस चेयर बनाया गया है। बैठक में विश्व सीमा शुल्क...

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ गौहर रिज़वी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जीवन और...