उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अजमेर के मेयो कॉलेज की छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की सुप्रसिद्ध पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहाकि आज ज़माना नारी शक्ति वंदन का है, आज महिलाएं अबला नहीं हैं, वे देश और दुनिया में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अनुकरणीय एवं...
भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री और सांसद जेसन क्लेयर केसाथ गांधीनगर में ऑस्ट्रेलिया के वॉलोन्गॉन्ग और डीकिन विश्वविद्यालयों के भविष्य में बनने वाले परिसरों के स्थान का दौरा किया। उन्हें परिसर की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के बारेमें जानकारी दी गई। दोनों शिक्षा मंत्रियों...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि भारत और इसकी शैक्षणिक पेशेवर प्रबंध संस्थाओं की छवि धूमिल करने केलिए कुछ ताकतें अफवाहें और झूंठ फैला रही हैं। आईआईटी दिल्ली में उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए आह्वान कियाकि वे ऐसे झूंठ और अफवाहों को निष्प्रभावी करें। उपराष्ट्रपति ने कहाकि आईआईटी सिर्फ...
आईआईटी दिल्ली का अबू धाबी में पहला कैंपस स्थापित करने केलिए भारत के शिक्षा मंत्रालय और अबू धाबी के शिक्षा एवं ज्ञान विभाग तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली केबीच समझौता हुआ है, जिसपर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।...
तंजानिया के ज़ांज़ीबार में आईआईटी मद्रास परिसर की परिकल्पना उभरती वैश्विक आवश्यकताओं, दक्षताओं को विकसित करने, राष्ट्रों केबीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करने के व्यापक मिशन केसाथ एक विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के रूपमें गई है और यह भारतीय उच्च शिक्षा एवं...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं और उसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि आज भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करके और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देकर उद्यमशीलता की संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहाकि इस दृष्टि...
मुंबई के मानद विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान का 6 मई को चौसठवां दीक्षांत समारोह मनाया गया, जिसमें 199 छात्रों को डिग्री डिप्लोमा प्रदान किए गए। छात्रों के अनुसंधान और अकादमिक कार्यों में उत्कृष्टता की सराहना भी की गई और उन्हें उनकी उपलब्धियों केलिए स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया गया।...
प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई विभागों के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन का दौरा किया और कॉलेज में भारतीय छात्रों से बातचीत की। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा केंद्रित नीतियों की श्रृंखला के कारण यह समय भारत के युवाओं और छात्रों के करियर केलिए सर्वोत्तम...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और उसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि कई विद्यार्थियों को उनके दायित्वों और परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है, ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के स्नातकोत्तर विद्यालय के 61वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया हैकि देश की प्रगति केलिए कृषि शिक्षा को अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बनाया जाना चाहिए। कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र...
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रिसर्च एंड टेक्नालॉजी (आईएमआरटी) लखनऊ में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में सीनियर छात्र-छात्राओं ने आईएमआरटी के प्रांगण में शैक्षिक सत्र 2022-23 की भव्य और अविस्मरणीय फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें एक हज़ार से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक प्रतिभाओं...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और उसे संबोधित करते हुए कहाकि किसीभी देश की प्रगति उसके मानव संसाधन गुणवत्ता पर निर्भर होती है और मानव संसाधन की गुणवत्ता शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। उन्होंने दून विश्वविद्यालय से 'आज का युवा कल का भविष्य है' के आदर्श...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने देश में महिलाओं की समृद्धि में आनेवाली अड़चनों को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा हैकि यद्यपि हमारी शिष्टाचार संबंधी संस्कृति विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी को प्रोत्साहित करती है, फिरभी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें महिलाओं को अभीतक अपनी पूरी क्षमता का एहसास नहीं हुआ...
केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बर्लिन में भारतीय स्टार्टअप, छात्रों और युवा पेशेवरों केसाथ बातचीत की और उनसे नरेंद्र मोदी सरकार के विभिन्न फेलोशिप, संयुक्त...
शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय को दुनिया का ज्ञान केंद्र बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इग्नू के 35वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और वंचितों तक पहुंचने केलिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहाकि इग्नू दीक्षांत समारोह बड़ी आशा...