
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सिंधुदुर्ग के चिपी हवाई अड्डे से मुंबई के बीच नई उड़ान सेवाओं से इस क्षेत्र में पर्यटन और संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के एक ट्वीट का उद्धरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोंकण क्षेत्र के लोगों केलिए एक विशेष उपलब्धि...

ईटानगर। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अब निर्णायक रूपसे अपने अशांत अतीत से दूर हो रहा है और पुनरुत्थान के एक नए युग का साक्षी बन रहा है, जैसाकि आर्थिक और मानव विकास सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार, अवसंरचना विकास का विस्तार तथा पिछले सात वर्ष में उग्रवाद में...

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक कर्मियों को वीरता और उत्कृष्ट सेवा केलिए नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में पदक प्रदान किए। इस दौरान तीन राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा), आठ तटरक्षक पदक (वीरता) और 10 तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा) सहित कुल 21 पदक प्रदान किए गए। ये पदक आईसीजी के जवानों को उनकी...

कोलकाता। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में माईपोर्टएप (MyPortApp) नाम से एक पत्तन मोबाइल एप्लिकेशन शुरु किया है, जिसमें सभी पत्तन विवरण डिजिटल रूपसे शामिल किए गए हैं और वर्चुअल रूपसे परिचालन की निगरानी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विभिन्न पत्तन सेवाओं का लाभ उठाने केलिए पत्तन...

कोच्चि। जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास जिमेक्स का 5वां संस्करण 8 अक्टूबर 2021 तक अरब सागर में आयोजित किया गया, जिसमें जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के जहाज और विमान शामिल हुए। युद्धाभ्यास के दौरान समुद्री सैन्य अभियानों के साथ-साथ वायु डोमेन के हवा, सतह और उप-सतह आयामों पर केंद्रित...

चांदीपुर (ओडिशा)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर ने अखिल भारतीय राजभाषा, वैज्ञानिक और तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसका औपचारिक उद्घाटन संसद सदस्य और रक्षा पर स्थायी समिति के अध्यक्ष जुएल ओराम ने किया। गौरतलब है कि वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यों सहित...

देहरादून। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया और राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ वीके सिंह ने उत्तराखंड में दून ड्रोन मेला-2021 का शुभारंभ किया। ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने पैराग्लाइडिंग के प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दून ड्रोन मेले में प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने वाली कंपनियों...

लखनऊ। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' ने कहा है कि बहुजन समाज को ईमानदारी से यह सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए कि बहुजन समाज में भाईचारे का बहुत अभाव है और हमारे दुःख दर्दों का या यूं कहें कि समाज की दुर्दशा का मुख्य कारण कोई और नहीं है, बल्कि स्वयं हम ही हैं, क्योंकि हम आपसी भाईचारा मजबूत करने में विफल रहे हैं, बस अपनी-अपनी जातियों...

लखनऊ। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की महिला कमांडरों ने बहुजन जागरुकता अभियान के अंतर्गत आशियाना लखनऊ में लक्ष्य कमांडर ममता प्रकाश के निवास स्थान पर 'सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन में बहुजन महानायक मान्यवर कांशीराम साहब की भूमिका' विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिसमें लक्ष्य कमांडरों का अभिमत था कि अगर बहुजन समाज...

लखनऊ। जातिवादी मानसिकता आज भी हर क्षेत्र में जीवित है, जो देश समाज और व्यवस्था का हर प्रकार से बड़ा नुकसान कर रही है। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की महिला टीम ने घर-घर भीम चर्चा अभियान के अंतर्गत लखनऊ के गोमतीनगर में शशि के निवास स्थान पर ऐसे ही विषय पर भीम चर्चा का आयोजन किया, जिसमें लक्ष्य कमांडरों ने एक चिंता और विचारों...

नई दिल्ली। मध्य एशियाई उड़ान मार्ग, आर्कटिक और हिंद महासागरों के बीच यूरेशिया के एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है, इस उड़ान मार्ग पर पक्षियों के कई महत्वपूर्ण प्रवास मार्ग हैं, इनमें भारत मध्य एशियाई उड़ान मार्ग के अंतर्गत 30 देश आते हैं। मध्य एशियाई उड़ान मार्ग में प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण कार्यों...

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ड्रोन्स केलिए मांग का ढांचा तैयार करके इस क्षेत्र को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने ड्रोन केलिए साक्ष्य आधारित नीति निर्माण दृष्टिकोण के बारे में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सुविधा प्रदाता का काम कर रही है, न कि एक नियामक का रोल...

सीतापुर। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' का बहुजन समाज में नारी सशक्तिकरण का अभियान बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहुजन समाज की महिलाओं युवकों और युवतियों पर इसका प्रभावशाली असर दिखाई भी दे रहा है। पहले जैसे बहुजन समाज पर अंधविश्वास नशाखोरी और लड़कियों की अशिक्षा सर चढ़कर बोलती थी, अब घर की महिलाएं इन बुराईयों पर नियंत्रण...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कंपनी सचिवों को मौजूदा निर्धारित जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर देखना चाहिए तथा टैक्स देने वाले नागरिकों केलिए नियम-कानून आसान बनाने केलिए मंत्रालयों और नियामक प्राधिकारों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में...

नई दिल्ली। पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बौद्ध सर्किट विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बौद्ध पर्यटन में मौजूद संभावनाओं का लाभ उठाने केलिए पर्यटन मंत्रालय 4 से 8 अक्टूबर 2021 तक 'बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन फैम टूर एंड कॉंफ्रेंस' का आयोजन कर रहा है। पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वैश्विक गंतव्यों...

लखनऊ। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की कमांडर और कार्यकर्ता समाज की शिक्षित महिलाएं गृहणियां और उनके मार्गदर्शक, वैचारिक प्रबुद्ध लोग अपने समाज के हताश निराश जनकल्याण एवं प्रेरणा के कार्यक्रम बहुजन समाज पर सकारात्मक असर दिखा रहे हैं। देखकर लगा कि जिसकी जितनी क्षमता है, वह समाज की भलाई में जुटा है। भारतीय समन्वय संगठन...

देनहाग (नीदरलैंड)। यूरोप के उत्तर-पश्चिम में समुद्र तटीय नीदरलैंड्स जिसको हॉलैंड भी कहते हैं, मगर जिसका राष्ट्रीय नाम 'नीदरलैंड्स' है। इसका अधिकांश क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचे है और इसके पूर्व में जर्मनी, दक्षिण में बेल्जियम, पश्चिम और उत्तर में उत्तरी सागर है। कितनी विशालता से समृद्धशाली है नीदरलैंड्स! इसके विश्व...

मुंबई।इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी ने प्रतिष्ठित राज्य मान्यता पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ महाराष्ट्र समारोह ताजमहल पैलेस होटल में आयोजित किया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह डॉ वेदप्रताप वैदिक की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर राजनैतिक,सिनेमा, सामाजिक कल्याण...

लखनऊ। यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने 20 जून 2021 को अवैध धर्मांतरण के गिरोह को संचालित करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020 के तहत थाना एटीएस लखनऊ पर पंजीकृत किया था। इस अभियोग...

आगरा/ लखनऊ। देशभर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को गति देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने केंद्रीय कानून और न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव राजीव बंसल के साथ भारत सरकार की 'उड़े देश का आम नागरिक' उड़ान योजना के तहत आगरा-लखनऊ रूट पर पहली सीधी...