स्वतंत्र आवाज़
word map

विश्व गुर्दा दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में अंगदाता परिवारों का अभिनंदन हुआ

सेना में चिकित्सा महानिदेशक ने किया उद्घाटन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 March 2019 12:40:09 PM

awareness program on world kidney day

नई दिल्ली। विश्व गुर्दा दिवस पर 13 मार्च 2019 को एएचआरआर धौला कुआं नई दिल्ली में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुर्दा प्रत्यारोपित लोगों ने वॉकथॉन से लेकर प्रेरक वार्ता, नाटकों और म्यूजिकल शो का प्रदर्शन किया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान गुर्दा मरीजों के जीवन के विभिन्न पहलुओं और गुर्दा प्रत्यारोपण से होने वाले सकारात्मक अंतर पर प्रकाश डाला गया। जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन सेना में चिकित्सा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मनोमॉय गांगुली ने किया। कार्यक्रम में अंगदाता परिवारों का अभिनंदन किया गया और गुर्दा रोग से पीड़ित लोगों को आशा की किरण दिखाने वाले अंगदाताओं के नेक कार्यों की सराहना भी की गई।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]