स्वतंत्र आवाज़
word map

'सफलता पाने के लिए उच्चतम विचार आवश्यक'

छात्र छात्राओं को उम्मीद और विश्वास पुस्तक का उत्तम उपहार

तेज़ ज्ञान फाउंडेशन पुणे का अप्रतिम प्रेरणादायक अभियान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 8 October 2018 05:52:12 PM

gift of ummeed aur vishvaas book to students

लखनऊ। तेज़ ज्ञान फाउंडेशन पुणे के लखनऊ सेंटर में महारानी अहिल्याबाई होलकर विद्यालय गोमतीनगर और न्यू ग्रीनवे पब्लिक इंटर कालेज जानकीपुरम के छात्र-छात्राओं को उपहारस्वरूप प्रेरणादायी पुस्तक 'उम्मीद और विश्वास' वितरित की गई। बेस्टसेलर पुस्तक 'विचार नियम' के रचनाकार सरश्री ने 'विचार नियम के आधार उम्मीद और विश्वास' पुस्तक लिखी है। फाउंडेशन की ओर से लखनऊ सेंटर के सत्याचार्य मुकेश शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार शुक्ला छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित थे। सत्याचार्य मुकेश शर्मा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए उच्चतम विचारों पर कार्य करना और उन्हें आत्मसात करना जरूरी है।
सत्याचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि विश्व का हर एक इंसान अपने लिए उच्चतम संभावना खोज सकता है, उसे जो चाहिए वह पा सकता है, बस जरूरी है अपने विचारों को एक दिशा देना और विचारों की शक्ति का समझना। उन्होंने कहा कि यह सब कैसे होगा? उम्मीद और विश्वास की यह पुस्तक विश्वास की शक्ति का रहस्य समझाने का और उसे अपने जीवन में उतारने की चाभी है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में बहुत आसान तरीके से बताया गया है कि अपने उत्तम विचारों पर कैसे फोकस रखना है, इससे हम अपने जीवन में जो चाहिए वह आनंद और सहजता से पा सकते हैं। उनका कहना था कि इस पुस्तक को पढ़कर कोई भी अपने जीवन में चमत्कारिक क्रांति ला सकता है।
तेज़ ज्ञान फाउंडेशन परिवार के सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह फाउंडेशन एक चेरीटिबल संस्था है, जिसे आईएसओ 9001-2015 से प्रमाणित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विश्व में पहली आध्यात्मिक संस्था है, जिसे यह सम्मान मिला है, इसका लक्ष्य नकारात्मक विचार से सकारात्मक विचार की ओर बढ़ाना है। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि तेज़ ज्ञान फाउंडेशन विश्वशांति के लिए कार्य कर रही है। महारानी अहिल्याबाई होलकर विद्यालय गोमतीनगर के प्रबंधक महेश पाल, प्रधानाचार्य सुरेश पाल, इंचार्ज यूएस प्रसाद, न्यू ग्रीनवे पब्लिक इंटर कालेज जानकीपुरम के संचालक हरीश तिवारी और इंचार्ज वीवी तिवारी ने तेज़ ज्ञान फाउंडेशन आभार प्रकट किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]