स्वतंत्र आवाज़
word map

कराटे खिलाड़ी पीर मोहम्मद को राजीव पुरस्कार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 05 March 2013 10:49:03 AM

peer mohammad prince

गोंडा। गोंडा के कराटे खिलाड़ी पीर मोहम्मद प्रिंस को राजीव गांधी एक्सीलेंस एवार्ड 2013 के लिए चुना गया है। प्रदेश में किसी खिलाड़ी को मिला यह पहला एवार्ड माना जाता है और गोंडा के खेल इतिहास की यह पहली उपलब्धि है। केंद्रीय राज्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री लालचंद्र कटारिया, जितेंद्र हुड्डा सांसद रोहतक प्रिंस को यह एवार्ड देंगे। प्रिंस को इससे पहले भी जमशेदपुर में 23 जनवरी 2012 को सुबोधकांत सहाय, ओडिशा में 28 जुलाई 2012 को किशोर कुमार मोहांती पूर्व स्पीकर और तीसरी बार दो अक्टूबर 2012 को गुड़गांव हरियाणा में नगराधीस विपिन कालिया सम्मानित कर चुके हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]