स्वतंत्र आवाज़
word map

एडिलवाइस टोक्यो लाइफ इंश्योरेंस पहुंची बिहार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 February 2013 06:31:09 AM

branch inauguration of edelwiess tokio life insuranse

पटना। एडिलवाइस टोक्यो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारत में अपनी 42वीं शाखा के रूप में बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उसने आवश्यकता उन्मुख जीवन बीमा समाधानों के अंतर्गत 6 मुख्य आवश्यकताओं-सुरक्षा, धन संचय, धन वृद्धि, शिक्षा, आय बदलाव और सेवानिवृत्ति की पेशकश की है। आवश्यकता आधारित जीवन बीमा समाधानों की सेवा प्रदान करने के लिए पूर्वी क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 3000 निजी वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए उसने पूर्वी भारत में वर्ष 2015 तक 300,000 लोगों की बीमा जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
कंपनी का कहना है कि बिहार के अलावा उसकी शाखाएं पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में हैं तथा शीघ्र ही कंपनी झारखंड़ के रांची में अपनी शाखा खोलने जा रही है। इस कंपनी का उद्देश्य बीमा समाधानों को प्रदान करना है, जो ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं के गहरे तालमेल पर आधारित है एवं यह सुनिश्चित करते हुए कि जब तक ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरी तरह समझ नहीं लेते तब तक बीमा समाधानों को नहीं बेचेंगे। एडिलवाइस टोक्यो लाईफ इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मित्तल एवं मुख्य एजेंसी अधिकारी यश मोहन प्रसाद उद्घाटन के लिए उपस्थित थे।
राज्य में कंपनी के शाखा विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मित्तल ने कहा कि पटना में शाखा खोलना आने वाले वर्षों में शहर हमारी उन्नति में सहायक होगा। मुख्य एजेंसी अधिकारी यश मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहाकारों को ग्राहक की जरूरतों को समझने एवं उनके अनुरूप समाधान के लिए व्यापक रूप से प्रशिक्षित किया है, कंपनी अपनी उपस्थित का विस्तार चरणबद्ध तरीके से कर रही है। कंपनी की शाखाएं बिहार सहित महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल व उडीसा में हैं, भारत में इसकी 42 शाखाएं हैं। ये शाखाएं वित्तीय वर्ष 2014 तक बढ़कर 64 और वित्तीय वर्ष 2015 तक 75 हो जाएंगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]