स्वतंत्र आवाज़
word map

मानव सेवा पुरस्कार के लिए आवेदन भेजें

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 07 February 2013 07:28:38 AM

कैथल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से शैक्षणिक, कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक एवं 35 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए जिला कैथल से पात्र बच्चों से 12 फरवरी 2013 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्तचंद्रशेखर ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए बच्चे की आयु चार वर्ष से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। असाधारण उपलब्धि हेतू राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार के लिए प्रत्येक राज्य से केवल एक ही बच्चे को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेता को 20 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं स्वर्ण पदक तथा रजत पदक विजेता को 10 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक दिए जाएंगे। आवेदन फार्म एवं अधिक जानकारी के लिए स्थानीय बाल भवन स्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय से सभी कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]