स्वतंत्र आवाज़
word map

असम के माजुली में पूर्वोत्तर युवा महोत्सव

महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने किया

क्षेत्रीय संस्कृति के साथ राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 30 May 2015 02:07:34 AM

northeast youth festival in majuli of assam

गुवाहाटी। युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) ने चौथा पूर्वोत्तर युवा महोत्सव असम के माजुली में आयोजित किया है। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने किया। आठ पूर्वोत्तर राज्य, एनवाईकेएस स्वयं सेवकों के दल, खाद्य महोत्सव के प्रतिनिधि और युवा कीर्ति तथा सांस्कृतिक दल एवं पड़ोसी जिलों के युवा प्रतिनिधि और लगभग 2100 प्रतिनिधि इस तीन दिवसीय महोत्सव में भाग ले रहे हैं। यह एक भव्य उत्सव है, जहां उत्तर-पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रंगों को प्रदर्शित किया जाता है।
पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के मुख्य घटकों में प्रतियोगी गतिविधियां शामिल हैं जैसे-लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक, वाद्य गिटार और रॉकबैंड प्रतियोगिता। गैर प्रतियोगी गतिविधियां में सांस्कृतिक संगीत और मार्शल आर्ट शो, खाद्य महोत्सव और युवा कृति (अखिल भारतीय स्वाद) और युवाओं से संबंधित मुद्दों पर सेमिनार शामिल हैं। पूर्वोत्तर युवा महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और विभिन्न जनजातियों एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के अलावा संस्कृति के आदान-प्रदान के माध्यम से एक दूसरे को जानने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्वानंद सोनोवाल, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा, असम सरकार के परिवहन, उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अजित सिंह के साथ असम के कई सांसद भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]